Ro no D15139/23

18 जून को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मनाया जाएगा विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस

सिकल सेल के संबंध में जागरूक करने के साथ ही किया जाएगा मरीजों को निशुल्क चिकित्सीय प्रबंधन

जशपुरनगर 16 जून 2025/ विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 19 जून को मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 18 जून 2025 को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में समस्त आयुष्मान मंदिरों में 18 जून 2025 को होने वाला आरोग्य मेला को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस थीम आधारित आयोजन किया जाएगा।
सिकल सेल एक आनुवंशिक विकार है। विश्व सिकल सेल जागरूकता  दिवस का उद्देश्य सिकल सेल रोग के बारे में लोगों की जानकारी एवं समझ बढ़ाना तथा रोगियों और उनके परिवार तथा उनकी देखभाल करने वालों द्वारा अनुभव की जाने वाली चुनौतियों के बारे में भी लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था, जो सिकल सेल रोग को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में मान्यता देता है।
विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस का महत्व
यह दिवस सिकल सेल रोग के बारे में लोगों की जानकारी और समझ बढ़ाने के लिए है। इसके साथ ही रोग से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के समर्थन को बढ़ावा देना, सिकल सेल रोग के इलाज और रोकथाम के लिए शोध को प्रोत्साहित करना और रोग से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल में सुधार करने के लिए प्रयास करता है।
इस दिवस में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सिकल सेल के संबंध में जागरूक करने के साथ ही  सिकल सेल मरीजों को निशुल्क चिकित्सा प्रबंधन किया जाएगा।इसके साथ ही सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा स्क्रीनिंग किये गये व्यक्तियों को सिकल सेल जेनेटिक कार्ड प्रदाय करना और सिकल सेल से संबंधित भेदभाव को कम किये जाने हेतु व्यापक जागरूकता, समुदाय आधारित कार्यक्रम  आदि किया जाएगा।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार