Ro no D15139/23

17 से 21 जून तक  05 दिवसीय योग शिविर का किया जा रहा आयोजन

जिले के समस्त  आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में होगा योगाभ्यास

जशपुरनगर 16 जून 2025/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर संचालनालय आयुष छ0ग0 रायपुर के आदेश पर जिले में समस्त आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 17 से 21 जून 2025 तक 05 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर का आयोजन स्थानीय प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति में किया जायेगा।
योग शिविर में जनसामान्य को योग के प्रति जागृत करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे की प्रतिदिन अधिकाधिक जनसामान्य योग शिविर में शामिल होकर लाभ प्राप्त कर सके। जनसामान्य के लिये योग शिविर में योग चिकित्सक-प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास की जानकारी, योग का लाभ, योग की प्रक्रिया की विशेष जानकारी दी जा रही है। जिससे व्यक्ति को उनके रोगों के उपचार में लाभ प्राप्त हो सके।
स्थानीय अन्य विभागों से भी समन्वय कर शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओ, ग्राम मितानिन-आशा वर्करों को शिविर का लाभ लेने के लिये प्रात्साहित किया जा रहा है। योग शिविरों में आयुष काढ़ा एवं अंकूरित अनाजों का भी वितरण किया जाएगा और उनके लाभों की जानकारी भी जनसामान्य को प्रदान की जा रही है।
05 दिवसीय योग शिविर आयोजन हेतु स्थल का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें जनसामान्य उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ ले सकते हैं। इन स्थलों में प्रातः 7.00 बजे से 8.00 बजे तक योग शिविर का आयोजन होगा। इनमें आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर शास.आयु.औष. जशपुर, आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर शास.आयु.औष. सरईपानी, आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर शास.आयु.औष. अंकिरा, आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर शास.आयु.औष. बन्दरचुवा, आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर शास.आयु.औष. रनपुर, आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर शास.आयु.औष. रौनी और आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर शास.आयु.औष. सुलेसा शामिल है।

  • Related Posts

    जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमिनार

     जशपुर 12 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन और नवगुरुकुल वर्ष 2023 से जिले की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, श्रम एवं महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

    पर्यटन स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने श्रमदान पर जोर बचे हुए आंगनबाड़ी भवनों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव