Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बदली चिलकापल्ली की तस्वीर, हर घर पहुंचा नल से शुद्ध जल

रायपुर, 16 जून 2025/ कभी पेयजल संकट से जूझने वाला बीजापुर जिले का ग्राम चिलकापल्ली, आज जल जीवन मिशन के माध्यम से एक आदर्श ग्राम के रूप में उभर रहा है। फुतकेल ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस छोटे से गांव में अब 132 परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उनके घरों में ही उपलब्ध हो रहा है।

पहले इस गांव के लोगों की जल आवश्यकता हैंडपंपों से पूरी होती थी, जो गर्मी के दिनों में अक्सर जवाब दे जाते थे। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। लेकिन अब, छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना और जल जीवन मिशन ने इस गांव के हालात पूरी तरह बदल दिए हैं। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम चिलकापल्ली में 37.89 लाख रुपये की लागत से 7138 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। इसके साथ ही 5 सौर ऊर्जा आधारित जल आपूर्ति प्रणाली की स्थापना की गई, जिससे हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच सुनिश्चित हो सकी है।

ग्राम पंचायत के पंच श्री नुप्पो देवा बताते हैं कि पहले महिलाओं और बच्चों को घंटों लाइन में लगकर या दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था। अब घर में ही नल से पानी मिल रहा है, जिससे समय की भी बचत हो रही है और जीवन की गुणवत्ता भी सुधरी है। वहीं ग्रामवासी श्रीमती नुप्पो पोज्जी भी कहती हैं, अब हमें घर में ही पानी मिल जाता है। पहले बहुत दिक्कत होती थी, अब जीवन आसान हो गया है। 23 जून 2025 को ग्रामसभा में चिलकापल्ली को ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सरपंच श्री मनीष कुमार मुसक्की, पंचगण लेकम गुज्जा एवं मड़कम हेमंत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अब गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी जल आपूर्ति प्रणाली के संचालन, रख-रखाव और सतत निगरानी की जिम्मेदारी खुद ग्रामवासियों को सौंपी गई है। ग्रामवासी जल संरक्षण और उसके महत्व को समझते हुए जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जल जीवन मिशन के कारण न केवल चिलकापल्ली में पेयजल संकट समाप्त हुआ है, बल्कि यह योजना स्वास्थ्य सुधार, समय की बचत, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास का भी आधार बन गई है। चिलकापल्ली अब एक ऐसा उदाहरण बन चुका है, जो बताता है कि यदि योजना का क्रियान्वयन सही दिशा में हो, तो गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सकती हैं। जल जीवन मिशन वास्तव में ग्रामीण भारत के उज्जवल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम है, और चिलकापल्ली इसकी सशक्त मिसाल।

  • Related Posts

    कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

      *कुल 90.5 किमी लंबाई के 15 फोरलेन सड़कों का होगा निर्माण* *फोरलेन सड़कों के विस्तार से सुरक्षित यातायात के साथ आर्थिक प्रगति का आधार भी मजबूत होगा – उप…

    Read more

    आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव

      सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे *आई-गॉट साधना सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मिशन कर्मयोगी कार्यशाला हुई आयोजित* *रायपुर, 08 अप्रैल 2026/* मुख्य सचिव  विकासशील ने राज्य शासन…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?