Ro no D15139/23

हांडीपारा के किराना दुकान में आबकारी का छापा, मध्यप्रदेश प्रान्त के कई ब्रांडों के शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.25 लीटर विदेशी मदिरा जप्त

रायपुर 17 जून 2025/ आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (सी. एस.एम.सी.एल .) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अन्य प्रान्त के अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं। 16 जून को मुखबिर की सूचना पर हांडीपारा रायपुर में एक किराना दुकान में रायपुर के आबकारी टीम के द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई।  मौके पर आरोपी कन्हैया लाल लूलिया के आधिपत्य के किराना दुकान से मध्यप्रदेश प्रान्त की 10 नग ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, 4 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की तथा 01 नग रॉयल चौलेंज व्हिस्की कुल 15 नग बोतल अवैध मदिरा मात्रा 11.25 बल्क लीटर जब्त की गई। इस आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही टाटीबंध वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान के द्वारा की गई  एवं कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर पैकरा ,आबकारी उपनिरीक्षक श्री विक्रम सिंह, आबकारी आरक्षक श्री पोखराज शांडिल्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आपका विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। आपके यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

      दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?