Ro no D15139/23

21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जाएगा जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में सभी व्यवस्था करने के दिए निर्देश

रायपुर 17 जून 2025/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज रेडक्रास सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी कर ली जाए। प्रत्येक नगरीय निकाय, जनपद, तहसील, ऐतिहासिक, सार्वजनिक, धार्मिक महत्व के स्थल, अमृत सरोवर तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इसमें स्कूल के बच्चों के साथ एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट, जनप्रतिनिधि तथा आमजन भी शामिल होंगे।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की थीम “योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य”पर आधारित है । जिसके अंतर्गत राज्य जिला जनपद नगर मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तरों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश का वाचन किया जाएगा।

आयोजक संस्था शासकीय निजी एवं अन्य व्यक्तिगत रूप से योग करने वाले व्यक्ति को आयुष विभाग के पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in  पर पंजीयन किया जाना है।

कलेक्टर डॉ सिंह ने समय सीमा के बैठक में अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरण के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिट एंड रन प्रकरण में राजस्व और पुलिस विभाग को समन्वय कर निराकरण करने निर्देशित किया।

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई