Ro no D15139/23

कलेक्टर ने 21 जून को योग दिवस के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल
कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय जशपुर और कृषि अधिकारी एम आर भगत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

जशपुरनगर 17 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आगामी 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को रणजीता स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जिन जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई उसका सभी गंभीरता से पालन करेंगे।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महाविद्यालय के बच्चों, जनप्रतिनिधिगण,
समाज सेवी और एनजीओ, मीडिया के पत्रकारों के साथ आम नागरिकों को योग दिवस पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया हैं।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत , नगरीय निकाय और सभी विभागों के अधिकारियों को समाज कल्याण के अंतर्गत yoga.ayush.gov.in और yoga-sangam में पंजीयन करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का जशपुर ,दुलदुला, कुनकुरी और तपकरा में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय और कृषि विभाग के उप संचालक श्री एम आर भगत को बैठक में अनुपस्थित होने के कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने योग दिवस के कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल, बिजली, पानी, बैठक व्यवस्था , जनरेट, बेरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था के सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और साप्ताहिक समय सीमा के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा किए और निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

  • Related Posts

    जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमिनार

     जशपुर 12 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन और नवगुरुकुल वर्ष 2023 से जिले की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, श्रम एवं महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

    पर्यटन स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने श्रमदान पर जोर बचे हुए आंगनबाड़ी भवनों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव