Ro no D15139/23

जशपुर की युवतियों को सशक्त बनाने की पहल गुरूकुल में प्रवेश प्रारंभ

छात्राओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, व्यावसायिक और पेशेवर कौशलों का दिया जाएगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

जशपुरनगर 18 जून 2025 / फ्री कोचिंग एवं बिजनेस एजुकेशन नव गुरूकुल में प्रवेश प्रारंभ हो गया। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नवाचार की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने नव गुरूकुल  फाउंडेशन के सहयोग से जिले की युवतियों को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। स्थानीय प्रतिभाशाली युवतियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उन्हें रोजगारोन्मुखी तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से यह शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय है, जिसमें छात्राओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, व्यवसायिक और पेशेवर कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नव गुरूकुल का यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवतियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ने का संकल्प रखती हैं। प्रशिक्षण की अवधि 18 से 21 महीने की होगी, जिसमें छात्राओं को निःशुल्क हॉस्टल, लैपटॉप, इंटरनेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पाठ्यक्रम को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि प्रतिभागी प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद आत्मविश्वास के साथ रोजगार की दुनिया में प्रवेश कर सकें।
अब तक जशपुर जिले की 100 से अधिक छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हैं, जिनमें से 50 से अधिक छात्राएं देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे कि टीएलपी, लॉजिक्स हण्ट, जेएनजे टेक्नोलॉजिस्ट एण्ड सर्विसेज, क्लाउडथाट आदि में सफलतापूर्वक चयनित हो चुकी हैं। इन छात्राओं को 12 से 25 हजार मासिक वेतन प्राप्त हो रहा है, जिसमें औसत वेतन 15 से 20 हजार के बीच है। विशेष बात यह है कि इस कार्यक्रम में भाषा को कोई बाधा नहीं माना जाता। केवल मौलिक अंग्रेज़ी ज्ञान पर्याप्त है। यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए है और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी रखी गई है। सबसे पहले एक स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो 8वीं कक्षा स्तर के गणितीय विषयों जैसे कि पैटर्न्स, प्रतिशत, कार्य और समय तथा रैखिक समीकरणों पर आधारित होगा। प्रवेश परीक्षा 20 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले सकती हैं या https://admissions.navgurukul.org/partnerLanding/jashpur लिंक पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती हैं परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में परीक्षा की तिथि 20 जून 2025 और केंद्र सेजेस हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर है। जो उम्मीदवार स्क्रीनिंग में उत्तीर्ण होंगी, वे लर्निंग राउंड में भाग लेंगी, जिसमें उनकी सोचने की क्षमता, सीखने का दृष्टिकोण, और टीम के साथ संवाद जैसे गुणों का आकलन किया जाएगा। पात्रता के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए (अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है) और उसके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से कम होनी चाहिए। सभी चयनित प्रतिभागियों को यह प्रशिक्षण और सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, ताकि किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर युवा को पीछे न रहना पड़े। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9528194379 व  7999546881 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान