Ro no D15139/23

सीएम कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से लकवा पीड़ितों को मिला सहारा, गुलो बाई और शिवचरण मिंज को प्रदान की गई व्हीलचेयर

व्हीलचेयर मिलने से चलने-फिरने में असमर्थ दोनों बुजुर्गों को मिली राहत, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार
बगिया कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों की उम्मीद का केंद्र, रोजाना समस्याएं लेकर पहुंच रहे ग्रामीण

जशपुरनगर 13 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सीएम कैंप कार्यालय बगिया में जरूरतमंदों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को लकवा पीड़ित दो जरूरतमंदों को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर उन्हें राहत पहुंचाई गई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बतनीडांड निवासी गुलो बाई, पति रुइया राम, उम्र 50 वर्ष तथा ग्राम तामासिंघा निवासी शिवचरण मिंज, पिता गिरवेल मिंज, उम्र 86 वर्ष मंगलवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे थे। दोनों ने लकवाग्रस्त होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थता जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की मांग की थी।समस्या को गंभीरता लेते हुए सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने त्वरित पहल करते हुए दोनों जरूरतमंदों को व्हीलचेयर प्रदान की। व्हीलचेयर मिलने से उन्हें आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। तत्काल सहायता मिलने पर गुलो बाई एवं शिवचरण मिंज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
जरूरतमंदों के लिए आशा का केंद्र बना बगिया कैंप कार्यालय
सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्रतिदिन ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और जरूरतों को लेकर पहुंचते हैं। यहां प्राप्त आवेदनों पर पहल करते हुए जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों से लेकर दिव्यांग एवं असहाय लोगों की आवश्यकताओं तक, कैंप कार्यालय के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने की पहल की जा रही है।व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की यह पहल जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलने का उदाहरण है। इससे उन लोगों को राहत मिली है, जिन्हें शारीरिक असमर्थता के कारण रोजमर्रा के कार्यों और आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

  • Related Posts

    ग्रामीण आजीविका को नई गति देने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    सब्जी उत्पादन, बकरी पालन, बुनकर गतिविधियों और महिला कौशल विकास को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर; विकास कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश धमतरी 29 नवम्बर 2026/- जिला पंचायत…

    Read more

    राज कुमार को 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    *सेवा सेतु की त्वरित व्यवस्था से राज कुमार को मिली राहत*   रायपुर, 29 नवंबर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?