Ro no D15139/23

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन सुरक्षा को लेकर वन विभाग सक्रिय, ग्रामीणों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील

जशपुरनगर 13 अक्टूबर 2026/ जशपुर वन मंडल द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर सतर्कता और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वनमंडलाधिकारी जशपुर द्वारा जानकारी दी गई कि 12 अक्टूबर को तपकरा परिक्षेत्र के सागजोर बीट में हाथियों की उपस्थिति की सूचना मिलते ही वन अमले ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल में प्रवेश नहीं करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।
वन विभाग द्वारा स्थिति पर निरंतर नजर रखने के लिए ड्रोन की सहायता से निगरानी की जा रही है और मैदानी अमले को अलर्ट पर रखा गया है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की सूचना मिलने पर स्वयं हाथी को भगाने, घेरने या उसके निकट जाकर फोटो वीडियो बनाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और नशे की स्थिति में जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।
वन मंडल ने कहा है कि ग्रामीणों का सहयोग, समय पर सूचना और सुरक्षा निर्देशों का पालन ही मानव-हाथी सह-अस्तित्व को सुरक्षित बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण है और विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग और सक्रिय है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार ) मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से शीतल की शिक्षा को मिला संबल

    कोरबा 13 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दर्री नगर जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्रगति नगर निवासी श्रीमती प्रमिला निर्मलकर की पुत्री सुश्री शीतल को मुख्यमंत्री नोनी…

    Read more

    सीएम कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से लकवा पीड़ितों को मिला सहारा, गुलो बाई और शिवचरण मिंज को प्रदान की गई व्हीलचेयर

    व्हीलचेयर मिलने से चलने-फिरने में असमर्थ दोनों बुजुर्गों को मिली राहत, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार बगिया कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों की उम्मीद का केंद्र, रोजाना समस्याएं लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव