Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत जागरूकता प्रसार के लिए जिला पंचायत में हुआ कार्यशाला का आयोजन

विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
इस अभियान के तहत जिले के 417 गांव हैं शामिल

जशपुरनगर 18 जून 2025/ धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि इस योजना के माध्यम से किस तरह इन क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। इसके अलावा कार्यशाला में इस योजना के माध्यम से ज्यादातर लोग लाभान्वित हो इसके लिए  लोगों में जागरूकता बढ़ाने की अपील भी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्ववलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित अन्य अतिथियों ने धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।       कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक श्री जगेश्वर भगत,  जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला श्री राजकुमार  सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत और अनिता सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय कुमार सिंह सहित समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान केंद्र सरकार की महती योजना है। इसके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत छोटी बसाहटें जहां अभी तक विकास ठीक से नहीं हो पाया है वहां समग्र रूप से विकास कार्य कराए जाएंगें। मुख्यमंत्री मोबाईल टावर योजना के माध्यम से जशपुर जिले के लिए 200 टावर निर्माण कराया जाएगा। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में भी मोबाइल नेटवर्क की पहुंच होगी। इस अभियान की जानकारी और इसका लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक विकासखंड में जो 16 जून से 30 जून तक शिविर लगाए जा रहे है। उन्होंने वहां मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों से इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की ताकि, इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय परिवारों और जनजातीय बाहुल्य गांवों को बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करके जनजातीय समुदायों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। उन्होंने कहा की इस अभियान के क्रियान्वयन में जशपुर जिला को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में विकास कार्य कराया जाना है इसकी जानकारी दें ताकि इसकी कार्ययोजना बना कर उस क्षेत्र का विकास कराया जा सके।
17 विभागों के अभिसरण से 25 योजनाएं किए जा रहे हैं संचालित
कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा  02 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से  किया गया था। यह अभियान देश के 26 राज्यों व 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 2911 आदिवासी ब्लॉकों के लगभग 63,443 गांवों में संचालित है। इसमें छत्तीसगढ़ के 138 ब्लॉकों के 6,691 गांव और जशपुर जिले के 8 ब्लॉकों के 417 गांव शामिल हैं। इस अभियान के माध्यम से 17 विभागों के अभिसरण से 25 योजनाओं को संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जन प्रनितिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमिनार

     जशपुर 12 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन और नवगुरुकुल वर्ष 2023 से जिले की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, श्रम एवं महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

    पर्यटन स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने श्रमदान पर जोर बचे हुए आंगनबाड़ी भवनों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव