Ro no D15139/23

धमतरी में सिकलसेल रोगियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ, पात्रता अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी मिले

धमतरी । सिकलसेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जनजागरूकता फैलाने एवं रोगियों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आज धमतरी में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद वीरनारायण सिंह सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में सिकलसेल रोगी, उनके परिजन, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सिकलसेल रोग के लक्षण, कारण, जांच, खानपान एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित रोगियों की हीमोग्लोबिन जांच, सिकल सेल की स्क्रीनिंग, एवं निःशुल्क परामर्श की व्यवस्था भी की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। कार्यशाला में पात्रता अनुसार छह सिकलसेल रोगियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. यू.एल.कौशिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला प्रबंधक डॉ.प्रिया कंवर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यशाला का शुभारंभ कर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सिकलसेल बीमारी की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले में विशेष समुदाय में यह बीमारी अधिक पाई जाती है और इसके लिए सतत जागरूकता एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। इस कार्यशाला के माध्यम से इस रोग की जानकारी, उसके उपचार, बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सिकलसेल के रोगियों की दैनिक और सामाजिक परेशानियों को कम करने, उन्हें सामान्य जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके इलाज, रोजगार, पढ़ाई आदि के लिए भी शासन-प्रशासन प्रयास कर रहा है।

इस कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद डॉ.उरिया नाग ने उपस्थित लोगों को सिकलसेल रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए जिला स्तर पर एक काउंसिलिंग सेंटर स्थापित करने पर भी जोर दिया। डॉ.नाग ने महिला स्व सहायता समूहों की तर्ज पर सिकलसेल एनीमिया वाले गांवों में पेशेंट सपोर्ट ग्रुप भी बनाने का सुझाव दिया, ताकि सिकलसेल रोगियों को जरूरी मानसिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकें। इससे ऐसे रोगियों को नैतिक संबल भी मिलने की बात डॉ. नाग ने कही। उन्होंने सिकलसेल के रोगियों के खन-पान, पोषण का भी ध्यान रखने का सुझाव परिवारजनों को दिया। डॉ.नाग ने विवाह से पूर्व जैनेटिक कुडली मिलाने की भी बात लोगों को बताई। कार्यशाला में सिकलसेल पीड़ित मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और सही दवाओं से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव