Ro no D15139/23

सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद के समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का तीसरा दिन संपन्न, 298 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

रायपुर, 19 जून 2025/ सीधी भर्ती 2023 में चयनित एवं बी.एड. अर्हता के कारण सेवा से पृथक किए गए सहायक शिक्षकों के लिए शासन के निर्देशानुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर समायोजन की ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में जारी है।

आज काउंसिलिंग के तृतीय दिवस पर 299 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 298 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। यह समायोजन प्रक्रिया शिक्षकों को पुनः सेवा अवसर देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

20 जून 2025 को काउंसिलिंग के चतुर्थ दिवस के लिए 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया है। रिक्त पदों की जानकारी अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर देख सकते हैं।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया दिनांक 26 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी अपनी नियत तिथि को उपस्थित नहीं हो पाए हैं, वे आगामी दिनों में काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शिता एवं अभ्यर्थी हित को ध्यान में रखते हुए कुशलता से संचालित की जा रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन

    *महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय*   *खेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता…

    Read more

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*   *प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?