Ro no D15139/23

विकास उपाध्याय के नेतृत्व मे शराबियों का स्वागत, चखना मुफ़्त, ज़ुर्म करने वाले-सामान्यजन को सजा, सरकारी से सौहार्द्र, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

शराब हर दल के लिये वरदान है। इसलिये हर कोई इसके आगे दण्डवत रहता है। बस जो सत्ता में है वो इस पर प्रायः मौन समर्थन में दिखता है और जो सत्ता मे नहीं उसे शराब से घर बरबाद होता दिखता है।
हर कोई किसी को भी पटाने के लिये शराब का सहारा लेता है। जनता को पटाने के लिये विपक्षी कांग्रेस ने शराब के विरोध का दिखावा किया।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सरकार का व्यंग्यात्मक विरोध करते हुए शराब खरीदने वालों को माला पहना कर स्वागत किया और चखने के रूप में मिक्स्चर मुफ्त में दिया। खबर पढ़कर कईयों ने सोचा होगा कि ‘काश हम भी वहां होते शराब खरीदने के लिये…. ’
किताबें कबाड़ में, कबाड़ी पकड़ाया,
सरकारी को माफी
खबर है कि एक कबाड़ी को पाठ्य पुस्तक निगम की डेढ़ क्विंटल किताबें बेच दी गयीं। ये किताबें पुरानी नहीं थीं धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में किसी स्कूल की किताबें 5 जून को एक कबाड़ी के पास पकड़ाईं।
जाहिर है गैर कानूनी काम है तो कबाड़ी भी पकड़ाया और जैसी कि परम्परा रही है चालू किताबों को कबाड़ में बेचने वाले को नहीं पकड़ा गया, समझ गये न, सरकारी आदमी जो था। सरकारी को सजा होती है भला कभी।
खुलेआम रिश्वत खाता है। रिश्वत देने वाले को सूली पर चढ़ा दिया जाता है और रिश्वत लेने वाले को…. जांच जारी है।
अस्पताल की अकड़
मां की मौत
रावांभाठा अस्पताल की लापरवाही से मां की मौत हो गयी । परिवार को बच्ची के जन्म की खुशी अभी मनाई भी नहीं थी कि स्टाफ की लापरवाही और गलत इंजेक्शन के चलते मां की अकाल मृत्यु हो गयी।
9/10 जून की रात डिलीवरी के बाद करीब 1 बजे मां की तबियत बिगड़ी तो उसने दर्द की शिकायत की। उस समय कोई डाॅक्टर नहीं था और मेल नर्स था जिसने इसे बहाना बताया और घोर लापरवाही का परिचय दिया।
अंततः बेहद अनुनय-विनय के बाद उसने डाॅक्टर को तो नहीं बुलाया स्वयं ही इंजेक्शन लगा दी। मां की जान चली गयी और बच्ची के आगमन से खुशी मना रहा परिवार घोर शोक में डूब गया।
चीफ मेडीकल आॅफिसर डाॅ मिथिलेश चौधरी ने लापरवाही स्वीकारी और जवाबदारों की सजा देने की बात कही, हमेशा की तरह….. । बातें तो बातें हैं बातों का क्या…. ?
बेईमान को जेल नहीं
केवल स्थान परिवर्तन
यही परम्परा है। सरकारी के लिये बातें होती हैं सजा नहीं। चाहे किताबों की दुर्गति होती हो चाहे किसी की मौत हो जाए।
सरकारी आदमी को पहले तो मजा मिलता है फिर पोल खुलने पर भी सजा नहीं मिलती। अधिक से अधिक उसे आॅफिस अटैच कर दिया जाता है।
8 जून की ही एक खबर है कि ग्राम पंचायत कमरगा विकासखण्ड लैलूंगा का पटवारी एक शख्स से खुलेआम पैसे ले रहा है ऐसा वीडियो प्रचारित हुआ। जिसे एसडीएम अक्षा गुप्ता को पहुंचाया गया तो एसडीएम ने इसे भ्रष्टाचार होना पाया।
जानकर आश्चर्य होगा कि पटवारी को जेल भेजने के बजाए तहसील कार्यालय में अटैच कर दिया।
क्या ये कोई सजा है ? क्या रिश्वत खाने वाले को जेल नहीं भेजा जाना चाहिये ?
————————–

जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषकमोबा. 9522170700‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’
——————————–

  • Related Posts

    Ganesh Chaturthi Special: गणेश जी की भूख के आगे कम पड़ गया कुबेर का खजाना, ऐसे टूटा धन के देवता का घमंड

    Ganesh Chaturthi Special: :   2026 का पावन पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा. प्रभात खबर की ‘गणेश चतुर्थी स्पेशल’ सीरीज में अब तक आपने भगवान गणेश के जन्म और…

    Read more

    बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वास्तु के अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ सकती है दूरी

    Bedroom Vastu Tips: बेडरूम घर का वह हिस्सा है जहां दिनभर की थकान के बाद लोग आराम करते हैं. यहां का माहौल शांत और सुकून भरा हो, तो नींद भी अच्छी…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत