Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से श्रवण दोष पीड़ित बुंदा लकड़ा को मिला श्रवण यंत्र

*नई जिंदगी की शुरुआत से भावुक हुईं लाभार्थी*

रायपुर, 24 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्थापित बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और आवश्यक सहायताएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पाकरगांव निवासी श्रवण बाधित श्रीमती बुंदा लकड़ा को श्रवण यंत्र प्रदान कर राहत पहुंचाई गई।

श्रीमती लकड़ा ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर अपनी समस्या साझा की थी। उन्होंने बताया कि सुनने में असमर्थता के कारण उन्हें दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनके आवेदन को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और संबंधित टीम ने उनके गांव पहुंचकर उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

श्रवण यंत्र मिलने पर श्रीमती बुंदा लकड़ा ने अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके लिए ‘एक नई जिंदगी की शुरुआत’ जैसा है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम जनता के जीवन को सुगम और सम्मानजनक बनाने की दिशा में संवेदनशीलता व समर्पण के साथ कार्य कर रहा है, जो जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली मरीजों की एंट्री व्यवस्था, गंभीर मरीजों को सीएमओ कक्ष से मिलेगा सीधा प्रवेश

      इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को अब नहीं गुजरना होगा भीड़ के बीच से, सोमवार से प्रवेश व्यवस्था में होगा बदलाव ओपीडी गेट स्थित कक्ष क्रमांक 100 से होगी आपात…

    Read more

    एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

      समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि योजनाओं का लाभ होगा सुनिश्चित रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं