Ro no D15139/23

एक विचार आपका जीवन बदल सकता है-राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए – मंत्री श्री टंकराम वर्मा
जिले के मेधावी छात्रों को मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया सम्मानित
स्कूली बच्चों का तिलग लगाकर किया स्वागत, बांटी पुस्तकें, गणवेश एवं सायकिलें
धमतरी 25 जून 2025- स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा द्वारा आज जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री हायर सेकेण्डरी स्कूल बठेना में किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजस्व आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने नई शिक्षा नीति की शुरूआत की है, जिससे विद्यार्थियों का अपना भविष्य गढ़ने में मदद मिल रही है, वे अब रूचि अनुसार मनचाहा विषय लेकर पढ़ाई कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि पहली बार स्कूल जाने वाले बच्चो के मन में उत्साह का संचार करने के लिए यह आयोजन किया गया है। यह उत्साह पूरे सत्र बना रहे, इसके लिए आप सभी विद्यार्थी कड़ी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें। उन्होनंे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही सारी समस्याओं का समाधान है। इसकी सहायता से आप वहां पहुंच सकते है, जहां आप पहुचना चाहते है। उन्होंने बच्चों से कहा कि बड़ा लक्ष्य लेकर मेहनत करके सफलता पाई जा सकती है। एक विचार आपका जीवन बदल सकता है। इस दौरान मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियांे ने स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और गणेवश एवं पुस्तकें प्रदान की। वहीं 15 स्कूली छात्राओं को सरस्वती सायकल योजनांतर्गत सायकिलों का वितरण भी किया। इस अवसर पर राज्य की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने वाले जिले के छात्रों सौरभ जोशी और समीर साहू को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि सरकार आपको सुविधायें प्रदान कर सकती है, लेकिन मेहनत आपको करनी है। उन्होंने कहा कि आप अपने पालकों और अपने सपनों को पूरा करने के लिए खूब मेहनत करें, अच्छे मुकाम पर पहुंचकर धमतरी का नाम रौशन करें। श्री रोहरा ने बच्चों को मोबाईल का उपयोग कम करने की भी सलाह दी। वहीं नगरी विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यदि दृढ़ इच्छा शक्ति से किसी काम किया जाये, तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को पूरा करने खूब करने की समझाईश दी।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में गणवेश, पुस्तकें और सायकल उपलब्ध कराने का काम योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को और बेहतर करने के लिए योजना बनायी गयी है, जिसमें विद्यार्थियो की मासिक परीक्षा का आयोजन कर उनके परिणामों पर नजर रखी जायेगी। साथ ही मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने और कमजोर विद्यार्थियों की मदद के लिए अतिरिक्त कक्षायें भी इस सत्र में लगायी जायेंगी। कलेक्टर ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास बेहतर परिणाम लाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री वर्मा ने लोगों की मांग पर छत्तीसगढ़ी गीतकार श्री लक्ष्मण मस्तुरिया का प्रसिद्ध गीत भी गाया, जिसे सुनकर सभी ने खूब तालियां बजायी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने जिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव, पार्षद श्री श्यामलाल नेताम, श्री विनय जैन के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, डीएमसी श्री भुवन जैन, श्री सूर्यवंशी, सहायक संचालक श्री एलडी चौधरी के अलावा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी क्षेत्र के जनप्रतिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं

    *मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना*   रायपुर, 23 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री तीर्थ…

    Read more

    शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

    *दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़, नवा रायपुर और आरंग में लगभग 42.17 करोड़ रुपये के आवासों का विक्रय*   *नवा रायपुर में विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा भी 128 फ्लैट्स की…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी