Ro no D15139/23

जीवनोपयोगी ज्ञान से ही मिलेगी सच्ची सफलता: मंत्री राजवाड़े

*सूरजपुर में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

रायपुर, 26 जून 2025/छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तिलसिवां ऑडिटोरियम में आज राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। उन्होंने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा के व्यापक उद्देश्य को रेखांकित किया।

इस अवसर पर श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि, शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी कौशल भी उतना ही ज़रूरी हैं। आज का विद्यार्थी जितना अधिक सीखने को उत्सुक रहेगा, उसका भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।उन्होंने बच्चों को स्कूल को एक मंदिर की तरह मानने और वहां से जीवन निर्माण की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बालवाड़ी से लेकर कक्षा 12वीं तक के 27 मेधावी विद्यार्थियों, 6 पालकों, 6 शिक्षकों तथा देहदान करने वाले सेवा निवृत्त शिक्षक श्री सुभाष पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कक्षा 9वीं की 5 छात्राओं को साइकिल, और 10 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक सामग्री भी वितरित की गई।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकें और गणवेश वितरित कर नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षक, पालक और प्रशासन के त्रिकोणीय सहयोग को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य बताया।

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि देवपाल सिंह, सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट पुनर्जीवनः जिले में वृक्षों को मिल रहा नया जीवन तिल्दा-नेवरा में वृक्षों के चारों ओर हटाए गए पुराने ट्री गार्ड और सीमेंट ब्रिक

     रायपुर 18 जून 2026/ जिले में पौधों को वर्षा का पानी, पर्याप्त हवा और प्राकृतिक रूप से विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NEET-UG 2026: कलेक्टर लगातार परख रहें तैयारियां, 6 परीक्षा केंद्रों में पहुंच जांची व्यवस्था

    फ्रिस्किंग से लेकर सुरक्षा, पार्किंग और पेयजल तक हर व्यवस्था का किया निरीक्षण; 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रायपुर, 18 जून 2026/ जिले…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग