Ro no D15139/23

ऑनलाइन पोर्टल ‘ONDLS’ पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-सम्मेलन सम्पन्न

*रक्त केन्द्रों एवं औषधि निर्माताओं के प्रतिनिधियों ने किया सहभाग*

रायपुर, 26 जून 2025/
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा औषधि अनुज्ञप्तिधारकों, रक्त केन्द्रों एवं औषधि नियंत्रणकर्ताओं के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-सम्मेलन का आयोजन श्री सत्य सांई हॉस्पीटल, अटल नगर, नवा रायपुर में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के ड्रग लाइसेंसिंग पोर्टल ‘’ (ONDLS) की कार्यप्रणाली को और अधिक सुगम, पारदर्शी व प्रभावी बनाना रहा।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को ONDLS पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरलता से संचालित करने, दस्तावेजों की समयबद्धता से समीक्षा करने एवं त्वरित समाधान प्राप्त करने संबंधी तकनीकी जानकारियां प्रदान की गईं। प्रशिक्षण का नेतृत्व भारत सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO), नई दिल्ली के उप औषधि नियंत्रक डॉ. संतोष इंद्राक्ष, श्री मिलिंद पाटिल सहायक औषधि नियंत्रक, पोर्टल के तकनीकी विशेषज्ञ श्री मुकेश कुमार सिंग और श्री उत्तम कुमार ने किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से आए रक्त केन्द्रों के प्रतिनिधियों, औषधि नियंत्रण अधिकारियों एवं अन्य स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। लगभग 250 प्रतिभागियों की उपस्थिति कार्यशाला की सफलता का परिचायक रही।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के नियंत्रक श्री दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) तथा राज्य अनुज्ञापन अधिकारी श्री बेनीराम साहू ने बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षण में सहभागिता की। कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. तृप्ति जैन द्वारा एवं आभार प्रदर्शन डॉ. परमानंद वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यशाला के माध्यम से शासन और जनसामान्य के बीच प्रक्रियात्मक पारदर्शिता को प्रोत्साहन मिला है, जिससे भविष्य में लाइसेंसिंग संबंधी कार्य और अधिक सहज, त्वरित व विश्वसनीय हो सकेंगे।

  • Related Posts

    अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर

    रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रतिबद्धता रंग ला रही है। जिला मुख्यालय…

    Read more

    कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न

    *खरीफ 2026 की समीक्षा, रबी 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन, फसल विविधीकरण और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर*   *रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/* राज्य शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?