Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड द्वारा समाज के उत्थान हेतु सामाजिक बैठक आयोजित

रायपुर, 30 जून 2025/छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के कार्यालय भवन रविनगर स्थित सभागृह में छत्तीसगढ़ धोबी समाज के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं सेवा निवृत्तजनों की सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक ने की।

बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक कुरीतियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। समाज के निर्धन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समाज की ओर से पुरस्कृत किए जाने का निर्णय लिया गया है।

सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि समाज में व्याप्त मदिरापान, मृत्यु भोज एवं खर्चीली शादियों जैसी कुरीतियों पर रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि भविष्य में संभाग एवं जिला स्तर पर नियमित रूप से ऐसी सामाजिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। निर्धन परिवारों की मदद के लिए प्रत्येक शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी से मासिक सहयोग राशि एकत्रित करने पर भी सर्वसम्मति बनी।

इस बैठक में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री अमृत लाल बरेठ (संयोजक अधिकारी/कर्मचारी), श्री उत्तम प्रसाद रजक , श्री के.एल. निर्मलकर, श्री गोपाल दुर्गासी, लोक गायिका श्रीमती रजनी रजक, शासकीय अधिवक्ता श्री संजू कन्नौजे सहित समाज के पदाधिकारी, सामाजिक संगठन के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

    *क्विज के जरिए छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे एआई कैमरे ने बढ़ाया प्रदर्शनी का आकर्षण*   *टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों ने…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस

    18 अगस्त से 24 सितंबर तक चलेगा अभियान, जशपुर जिले में 2766 सत्रों के माध्यम से 78,370 बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल