Ro no D15139/23

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए अमरकंटक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की सुविधा

*कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सेवा के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा की गई अमरकंटक में निःशुल्क भोजन व विश्राम की व्यवस्था*

इस वर्ष 11 जुलाई से सावन माह प्रारंभ हो रहा है इस अवसर पर कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए कठिन यात्रा करके पहुँचते हैं। कांवड़ यात्रियों की सेवा और उनकी इस यात्रा को सुखद बनाने के लिए विगत 3 वर्षों से पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में पूरे सावन माह तक निःशुल्क भोजन एवं विश्राम हेतु सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसी कड़ी में चौथे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा दिनांक 11 जुलाई से 6 अगस्त तक कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु मेला मैदान,नया नगर पालिका परिसर,अमरकंटक जिला अनुपपुर में भोजन एवं विश्राम हेतु ठहरने की निःशुल्क सुविधा का लाभ कांवड़ यात्रियों को मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन यहां पधारने वाले हजारों भक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य महारती का आयोजन भी यहां किया जाता है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के लिए भावना बोहरा द्वारा उनके संस्थान के माध्यम से 9755359004 एवं 9754462000 मोबाइल नम्बर भी जारी किया गया है जिसमें संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे कबीरधाम जिले से हजारों कांवड़ यात्री आस्था और विश्वास के साथ भगवान महादेव के जलाभिषेक हेतु अमरकंटक की यात्रा करने जाते हैं और उनकी सेवा का अवसर हमें प्राप्त होता है। उनकी इस पुण्यदायी यात्रा में सहभागी बनने और उनकी यात्रा को सुखद बनाने व सेवा करने का हमें जो अवसर मिलता है वह हमारे लिए स्वयं भगवान भोलेनाथ की सेवा करने के समान है। उनकी इस आस्था का सम्मान करते हुए और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने हेतु हमने लगातार इस चौथे वर्ष कबीरधाम जिले से कांवड़ में जल लेकर अमरकंटक तक यात्रा करने वाले कांवड़ियों के लिए नवनिर्मित पालिका परिषद,अमरकंटक में 11 जुलाई से 6 अगस्त तक निःशुल्क ठहरने व भोजन की व्यवस्था की है। कबीरधाम जिले से जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा और इस कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम मिल सके इसके लिए यह व्यवस्था की है और हमें विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से कांवड़ यात्रियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ यात्रियों के लिए सात्विक भोजन तथा उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए हमारे संस्थान के सदस्य चौबीसों घंटे उनकी सेवा में उपस्थित रहेंगे। साथ ही कांवड़ियों के लिए उक्त स्थान में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा जैसे भोजन, स्नान, शौचालय व विश्राम के लिए सभी सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है और वह सभी सुविधाएँ वहां मुहैय्या की जाएँगी ताकि कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम मिल सके और हमें उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। हमारा यह प्रयास कबीरधाम जिले के समस्त कांवड़ यात्रियों और जनता के विश्वास, सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही संभव हो रहा है कि लगातार चार वर्षों से हमें यह सेवाकार्य करने का पुण्य मौका मिल रहा है। मैं कबीरधाम जिले के सभी भक्तों,कांवड़ यात्रियों और जनता के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ कि हमारे इस प्रयास को सफल बनाने और अपने सेवा का सौभाग्यशाली अवसर हमें दिया है। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सनातन धर्म, संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करता है और हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी समृद्धशाली संस्कृति के प्रति सजग और प्रेरित करता है। कबीरधाम जिले से पधारने वाले कांवड़ यात्रियों के साथ यहां प्रतिदिन भोलेनाथ की भव्य महाआरती का भी अयोजन किया जाता है जहाँ हजारों की संख्या में भक्तजनों का आगमन होता है और पूरे भक्ति भाव से सभी श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं।

विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा जनसेवा के कार्यों के साथ ही सामाजिक, शिक्षा,स्वास्थ्य,सशक्तिकरण के लिए लगातार कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, युवाओं के लिए IIT-JEE,NEET एवं CGPSC की निःशुल्क कोचिंग सुविधा के साथ-साथ खेल और गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ उनके द्वारा लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए पंडरिया विधानसभा में विकास व अधोसंरचना निर्माण के लिए भी अनवरत कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान किया हासिल

    *रायपुर, 29 अप्रैल 2026/* उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा की होनहार छात्रा रिया केशरवानी को कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान…

    Read more

    लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने परिषद की बैठक लाया निंदा प्रस्ताव, परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित

    *नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने निंदा प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने दिये निर्देश*   कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की