Ro no D15139/23

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

जनकल्याणकारी योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन करने पर बल
खरीफ फसल सीजन हेतु खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर ध्यान केंद्रीत करने पर जोर

जगदलपुर 02 जुलाई 2025/ जिला पंचायत बस्तर के सभागार में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक के दौरान जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन किए जाने पर बल देते हुए आम जनता को लाभान्वित करने कहा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खरीफ फसल सीजन के लिए किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता सहित समसामयिक कृषि सलाह प्रदाय सुनिश्चित करें। वहीं सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करें। साथ ही वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार हेतु व्यापक पहल किया जाए और जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता, मैदानी अमले के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने सहित कॉम्बेट दलों की तैनाती सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आश्रम-छात्रावासों तथा आवासीय विद्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने कहा गया। साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सहित शत प्रतिशत बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूर्ण किए जाने कहा गया। वहीं क्रेडा द्वारा लगाए गए सोलर ड्यूल पम्पों एवं हाईमास्ट लाईट का समुचित संधारण किए जाने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत सभी ग्रामों में ग्रामीण पेयजल योजना की स्वीकृति दी गयी है और वर्तमान में इन कार्यों को पूर्ण करने पर पहल किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में आश्रम-छात्रावासों, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों,स्वास्थ्य केंद्रों तथा पंचायत भवन, सामुदायिक भवन इत्यादि सार्वजनिक स्थलों में अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय जरूरत के अनुरूप आश्रम-छात्रावास, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसर और अंदरूनी गांवों के पारे-टोले में हैंडपंप स्थापित किये जा रहे हैं। जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों और अंदरूनी इलाकों के आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों के पास आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और सूचना तंत्र को प्रभावी बनाकर इस दिशा में कारगर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में त्वरित रोकथाम एवं उपचार कार्यवाही के लिए कॉम्बेट दलों का गठन कर उन्हें सक्रिय रखा गया है। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और मैदानी अमले को नियमित तौर पर क्षेत्र भ्रमण कर मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, खाद्य, वन इत्यादि विभागों के योजनाओं पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी सहित जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्षगण और सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

    *लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा*   रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?