Ro no D15139/23

जिले में खेती-किसानी के कार्यों में आयी गति

किसान पिताम्बर, नलेश्वर एवं शंकर ने पर्याप्त खाद मिलने पर खुशी जाहिर की
– किसानों में शासन की योजनाओं से हर्ष व्याप्त
– कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ाते हुए धान की फसल के साथ ही अब दलहन-तिलहन और मक्का की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ
राजनांदगांव 02 जुलाई 2025। जिले में खेती-किसानी के कार्यों में गति आयी है और किसान सहकारी समितियों के माध्यम से खाद-बीज की खरीदी कर रहे है। खेती के लिए किसानों में उत्साह है एवं खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता से उनमें खुशी हैं। खेतों में ट्रेक्टर से जोताई कार्य एवं रोपा लगाने का कार्य तथा अन्य किसानी कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों में शासन की योजनाओं से हर्ष व्याप्त है। सरकार द्वारा धान के साथ ही कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ाते हुए धान की फसल के साथ ही अब दलहन-तिलहन और मक्का की फसल लगाने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव में खाद खरीदने पहुंचे ग्राम बागतराई के किसान श्री पिताम्बर वर्मा ने बताया कि उनके पास 14 एकड़ जमीन है और आज उन्होंने 60 बोरी पोटाश, 4 बोरी यूरिया रासायनिक खाद खरीदा है। जिले में खेती-किसानी के लिए पर्याप्त खाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि किसान के्रेडिट कार्ड के माध्यम से 72 हजार रूपए का ऋण शून्य दर पर लिए है। जिसका उपयोग खेती-किसानी के लिए करेंगे। उन्होंने शासन की कृषक उन्नति योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार किसानों को धान का अच्छा मूल्य दे रही है। किसानों से कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है, जो सराहनीय है। सरकार किसानों के हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डिलापहरी के किसान श्री नलेश्वर वर्मा ने कहा कि आज उन्होंने दो बोरी यूरिया एवं एक बोरी पोटाश खरीदा है। समितियों में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं किसान के्रेडिट कार्ड के माध्यम से 40 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग खेती कार्य में करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढाबा के किसान श्री शंकर साहू ने 4 बोरी यूरिया, 4 बोरी पोटास, 2 बोरी पोटाश खरीदा है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….