Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया सोलर प्लांट का निरीक्षण, कहा – जिलेवासी प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उठाएं

धमतरी, 03 जुलाई 2025/

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने घड़ी चौक के पास निवासरत श्रीमती आशा जैन के घर स्थापित सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की लागत, शासन द्वारा दी गई सब्सिडी, प्लांट की उम्र, मेंटेनेंस तथा बिजली बिल में हुए परिवर्तन की जानकारी ली।

श्रीमती आशा जैन ने बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में अपने घर पर 3 केवी सोलर प्लांट स्थापित कराया है। पूर्व में उन्हें हर माह लगभग 5-6 हजार रुपये का बिजली बिल आता था, लेकिन अब बिल शून्य आ रहा है। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली भी जनरेट हो रही है जो भविष्य में काम आती है। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सब्सिडी भी प्राप्त हो चुकी है।

इस मौके पर कलेक्टर ने इस योजना को अत्यंत उपयोगी बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की प्रमुख कॉलोनियों को चिन्हित कर वहां सोलर प्लांट लगवाने हेतु लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे न सिर्फ बिजली बिल में बचत होगी बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

  • Related Posts

    गंगरेल जलाशय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, दो सैनिक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात

    जलभराव और जलप्रवाह को देखते हुए जल संसाधन विभाग की सतत निगरानी, नागरिकों से बांध एवं नदी के निकट नहीं जाने की अपील   धमतरी, 3 सितंबर 2026। गंगरेल जलाशय…

    Read more

    प्रतिभावान विद्यार्थियों से सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने किया कैरियर एवं अकादमिक संवाद

    विद्यार्थियों ने साझा किए शैक्षणिक अनुभव और भविष्य के सपने, विद्यालयों में खेल मैदान, बालिका शौचालय, शेड एवं लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं की जरूरत पर हुई सार्थक चर्चा   धमतरी, 3…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग