Ro no D15139/23

समितियों में खाद-बीज की समुचित आपूर्ति से खेती को मिला रफ्तार

सैकड़ो किसान प्रतिदिन अपनी आवश्यकता अनुसार  खाद बीज का कर रहे उठाव
बिना किसी अव्यवस्था या देरी के समितियों में  मिल रहा खाद बीज

कोरबा 03 जुलाई 2025/खरीफ सीजन की शुरुआत होने के साथ ही जिले की सहकारी समितियों में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज का भंडारण किया गया है। मानसून के दस्तक के साथ ही  किसान पूरे उत्साह के साथ सहकारी समितियों से खाद और बीज का उठाव करने लगे है। सबेरे से ही समितियों में किसानों का आना जाना लगा हुआ है और अपनी जरूरत अनुसार खाद बीज का उठाव कर रहे है। समितियों में किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा गया है एवं मांग अनुरूप अच्छी गुणवत्ता वाली खाद एवं उन्नत किस्म के बीजों का भण्डारण किया गया है। किसानों को  बिना किसी अव्यवस्था या देरी के, उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार यूरिया, डीएपी और अच्छी किस्मों के बीज आसानी से मिल रहे हैं। ताकि उनके खेतों की बोनी में कोई कठिनाई नहीं आये और खेती न पिछड़े। इस सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली से किसानों के समय और पैसा बचत हो रही है साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार भी किया है। बोनी का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है और किसानों को अब अच्छी पैदावार की उम्मीद है। सहकारी समितियों में इस बार खाद बीज की अग्रिम भंडारण की वजह से किसानों को कोई कठिनाई नहीं हो रही  हर दिन सैकड़ों किसान समिति से खाद-बीज लेकर अपनी खेती की तैयारी कर रहे हैं।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?