Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड बैठक का हुआ आयोजन

स्कूलों के आस पास तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर करें सख्त कार्रवाई- कलेक्टर
नशीले पदार्थों के विक्रय करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

जशपुरनगर 08 जुलाई 2025/ जिले में  नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोटपा एक्ट के तहत छोटे छोटे बच्चों को नशे के दंश से बचाने के लिए स्कूलों के आस पास बाउंड्री वाल के 100 मीटर के भीतर तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों को समझाइश देने के बाद भी ना हटाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में विभिन्न स्थानों पर छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न नशीले पदार्थों का उपभोग कर उत्पात मचाने के मामलों को संज्ञान में लेते हुए ऐसे नशों का अवैध व्यापार करने वाले लोगों पर संयुक्त दल बनाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं एसडीओपी को ऐसे द्रव्यों का विपणन एवं उपयोग करने वाले व्यवसायियों के साथ बैठक लेकर अवैध रूप से विक्रय न करने के निर्देश देने को कहा।
कलेक्टर ने  सभी मेडिकल स्टोर में सीसीटीव्ही की क्रियाशील रूप में स्थापना सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएमों को मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान रिपोर्ट में बताया गया 22 मेडिकल स्टोर की जांच औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गई थी, जिसमें 02 मेडिकल स्टोर्स में नियमों के उल्लंघन पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने नियमानुसार संचालन ना करने वाले दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दुकानों को सील करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलिंग एवं रिहैबिलिटेशन कार्य की जानकारी देते हुए लोगों को नशे की लत से मुक्त कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से भी परामर्श करने को कहा। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सड़क किनारे ढाबों में मादक द्रव्यों के विक्रय पर रोक लगाने के लिए आकस्मिक कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर एएसपी अनिल सोनी, एसडीएम ऋतुराज बिसेन, नंदजी पांडे सहित स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध

      31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को आयोजित होगी नवोदय चयन परीक्षा जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित…

    Read more

    जिले में ‘‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘‘ अभियान प्रारंभ, 31 योजनाओं की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

    जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण