Ro no D15139/23

बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

रायपुर 08 जुलाई 2025/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा राजस्व प्रकरणों का जल्द निपटारा करें। आम जनता को शासकीय योजना का लाभ प्रदान करें। कार्यालय में आने वाले आमजनों की समस्या को सवेंदनशीलता से सुनें और समाधान करने का प्रयास करेें। कलेक्टर ने कहा कि बारिश का मौसम की शुरूआत हो गई है। संबधित विभाग एलर्ट रहें रायपुर नगर निगम सहित अन्य नगरीय निकाय साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। यदि कहीं पर जल भराव की स्थिति हो तो उसे खाली करवाएं। स्वास्थ्य विभाग मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए तैयारी रखें आवश्यक दवाईयों का स्टाक बनाए रखें।  सिंचाई विभाग पानी छोड़ने की स्थिति में प्रशासन को पूर्व में सूचना प्रदान करें ताकि अन्य विभाग आवश्यक तैयारी कर सके । कलेक्टर ने कहा कि पशुधन विकास विभाग पशुओं के लिए चारा इत्यादि का इंतजाम रखें। पीएचई विभाग स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन करते रहें, ताकि आमजनों को साफ पेयजल प्राप्त हो। इस अवसर डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?