Ro no D15139/23

नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत*

*गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

*संगठन महामंत्री ने लिया पदाधिकारियों का परिचय; सेवा ज्योति रथ यात्रियों से भी किया संवाद*

*जशपुर।* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर जशपुर में भाजपा संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह के साथ झारखण्ड के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का गिरांग मोड़ पहुँचते ही भाजपा पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने गिरांग मोड़ से बालाछापर स्थित सरना रिसोर्ट तक गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। गिरांग मोड़ से बालाछापर तक हुआ स्वागत महज औपचारिक कार्यक्रम न होकर जिले में संगठन की जमीनी सक्रियता का प्रदर्शन नजर आया।

*पदाधिकारियों से परिचय, संगठन की गतिविधियों पर संवाद*

सरना रिसोर्ट में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ झारखण्ड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहे। श्री सिंह एवं श्री साय ने जिले के पदाधिकारियों से संवाद किया और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव का संदेश दिया।

इसी दौरान वडनगर, गुजरात से बनारस के लिए निकली युवा मोर्चा की सेवा ज्योति रथ यात्रा के यात्रियों से भी श्री सिंह एवं श्री साय ने परिचय प्राप्त किया। दोनों ने रथ यात्रियों को सम्बोधित करते हुए उनके अभियान से जुड़े विषयों पर संवाद किया।

*एक मंच पर जुटा भाजपा का जिला संगठन और वरिष्ठ नेतृत्व*

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी एवं धमतरी महापौर रामू रोहरा, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, गुजरात प्रदेश की सह प्रभारी एवं पत्थलगाँव विधायक गोमती साय, जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, बलरामपुर जिला प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा, अम्बिकापुर जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, भाजयुमो अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*जशपुर में संगठनात्मक सक्रियता का संदेश*

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम छत्तीसगढ़आगमन पर जशपुर में जिस तरह जिला संगठन से लेकर मण्डल स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत के लिए जुटे, उससे कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और पदाधिकारियों से परिचय के माध्यम से प्रदेश संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को प्रमुखता मिलती दिखाई दी।
—————————

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी