Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सभी महापौर और आयुक्त इंदौर अध्ययन प्रवास के अनुभव करेंगे साझा

*नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन*

*पांच दिनों के अध्ययन प्रवास पर इंदौर गए थे राज्य के महापौर और नगर निगमों के आयुक्त*

*छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने बेस्ट प्रेक्टिसेस को राज्य में अपनाने पर होगा मंथन*

रायपुर. 9 जुलाई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव से इंदौर के पांच दिवसीय अध्ययन प्रवास से लौटे सभी महापौर और आयुक्त अपने अनुभव साझा करेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इसके लिए 10 जुलाई को शाम चार बजे नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में कार्यशाला आयोजित की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राज्य के शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने इंदौर की बेस्ट प्रेक्टिसेस को लागू करने अध्ययन दौरे से लौटे महापौरों और आयुक्तों के साथ मंथन करेंगे। प्रदेश में स्वच्छता अभियान को लेकर भविष्य की योजनाओं, नवाचारों और रणनीतियों पर भी कार्यशाला में चर्चा होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत विभिन्न नवाचारों के साथ नित नए प्रयोग कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपनों को धरातल पर भी सफल करना हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने आवश्यक कदम उठाने और नवाचारों के अध्ययन के लिए हमारे महापौरों एवं आयुक्तों ने इंदौर शहर का अध्ययन किया है। इस दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के सभी नगर निगमों के महापौर और आयुक्त उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में राज्य के शहरों को स्वच्छ एवं सुविधापूर्ण बनाने विचार व अनुभव साझा किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में देश के अन्य स्वच्छ शहरों की तुलना में हम और क्या बेहतर प्रयास करें, इस पर कार्यशाला में विचार-विमर्श किया जाएगा। देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा वाले इंदौर शहर में इसके लिए क्या काम किए जा रहे हैं, उन्हें परखकर नवाचारों और बेस्ट प्रेक्टिसेस को अपने राज्य में भी लागू करेंगे।

*महापौर और आयुक्त 20-24 जून तक थे इंदौर के अध्ययन भ्रमण पर*

राज्य के सभी नगर निगमों के महापौर और आयुक्त 20 जून से 24 जून तक दो बैचों में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के अध्ययन भ्रमण पर गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां के कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता गतिविधियों के लिए नगर निगम द्वारा स्थापित कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण बनाने वहां अपनाए गए नवाचारों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

*आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन एवं रिसायकल केंद्र भी देखा*

महापौरों और आयुक्तों ने इंदौर नगर निगम के अध्ययन भ्रमण के दौरान घर-घर कचरा संग्रहण की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान नागरिकों से संवाद कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को निकटता से समझा। उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कर 311 शिकायत निवारण एप का प्रस्तुतिकरण देखा। उन्होंने इस एप के माध्यम से नागरिकों की त्वरित प्रतिक्रिया एवं समस्याओं के समाधान की प्रणाली को समझा। महापौरों और आयुक्तों ने आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशनों एवं रिड्यूस-रियूज-रिसायकल केंद्र का अवलोकन कर विकेंद्रीकृत तथा प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

*गीले एवं सूखे कचरे के प्रसंस्करण की प्रक्रिया को समझा*

अध्ययन भ्रमण पर गए प्रदेश के महापौरों और आयुक्तों ने इंदौर नगर निगम के आयुक्त तथा जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर गीले एवं सूखे कचरे के प्रसंस्करण की प्रक्रिया को समझा। इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने स्वच्छता में इंदौर की निरंतर सफलता का श्रेय जनभागीदारी एवं जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग को दिया। अधिकारियों ने नवाचारयुक्त शहरी वित्तीय मॉडलों जैसे ग्रीन बॉन्ड, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग एवं उपयोगकर्ता शुल्क जैसे उपायों के अनुभव भी साझा किए जो नगरीय निकायों की वित्तीय सुदृढ़ता में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। महापौरों और आयुक्तों ने अध्ययन भ्रमण के दौरान बायोगैस संयंत्र एवं मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया तथा गीले एवं सूखे कचरे के संपूर्ण प्रसंस्करण की प्रक्रिया को समझा।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर*   *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने उद्योग की अधिक भागीदारी का किया…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात