Ro no D15139/23

डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड में कहानी दोहराई गई, आरोपी को पुलिस ने लेकर किया घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन

कवर्धा के बहुचर्चित डॉक्टर दंपत्ति मर्डर केस में आज एक और बड़ा मोड़ आया, जब पुलिस आरोपी को लेकर रामनगर स्थित घटनास्थल पहुंची और उसी जगह पर हत्या की पूरी पटकथा दोबारा जिंदा करवाई गई।

दोपहर करीब 2 बजे पुलिस की गाड़ी घटनास्थल पर रुकी और आरोपी को उतारा गया। पुलिस ने पूरे घटना स्थल को सिक्योर करते हुए सीन रीक्रिएशन की प्रक्रिया शुरू की।

आरोपी को उसी रास्ते से अंदर ले जाया गया, जहां से उसने आठ साल पहले कदम रखा था। एक-एक पल, एक-एक हरकत, सबकुछ उसी क्रम में दोहराया गया — कैसे वह घर में दाखिल हुआ, डॉक्टर दंपत्ति का आपस में कैसे बहस किस बात पर हुई, कब बात बिगड़ी, और कैसे डॉक्टर ने अपनी पत्नी को और फिर आरोपी ने डॉक्टर को कैसे मौत के घाट उतारा।

पुलिस हर बिंदु पर ठहरकर आरोपी से पूछ रही थी – “यहां क्या किया?”, “किस दिशा में मारा?”, “कब भागा?” और आरोपी बिना रुके हर सवाल का जवाब दे रहा था, जैसे उसे खुद भी अब बोझ हल्का करना हो।

इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर थी। एफएसएल अधिकारियों ने हत्याकांड से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू किए। खून के निशान कहां पर थे घटना साथ के पुराने फोटोग्राफ से मैच कराया साथ, संघर्ष की दिशा, भागने का रास्ता — सबकुछ गहराई से जांचा गया।

तकनीकी टीम ने सीन रीक्रिएशन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की ताकि न्यायालय में इसे ठोस प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के बयान और घटनास्थल के हालातों में काफी मेल पाया गया है। कई नई बातें भी सामने आई हैं, जो अब तक की विवेचना में नहीं थीं।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में कवर्धा के रामनगर में एक प्रतिष्ठित डॉक्टर दंपत्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। वर्षों तक यह मामला रहस्य बना रहा, लेकिन कबीरधाम पुलिस की सतत निगरानी, सूक्ष्म अनुसंधान और समर्पण के चलते अब सच सामने आ रहा है।

अब पुलिस इस जघन्य हत्याकांड को न्यायालय में मजबूत साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी में है।

  • Related Posts

    योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में योग दिवस का आयोजन

    कवर्धा।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय…

    Read more

    विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

    *योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है: भावना बोहरा*     *▪️इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा