Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए योग्य और अनुभवी अभियंताओं से 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए हैं।

छत्तीसगढ़ रूलर डेवलपमेंट एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सड़क और ब्रीज कार्य के लिए स्टेट क्वालिटी मॉनिटर के इम्पेनलमेंट के लिए किसी सरकारी संगठन, केंद्र/राज्य सार्वजनिक उपक्रमों या उनके अधीनस्थ कार्यालयों से कार्यपालन अभियंता या समकक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। साथ ही, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, एनआईटी, आईआईटी अथवा मान्यता प्राप्त सरकारी शोध संस्थानों के सेवा निविृत अथावा कार्यरत संकाय सदस्य भी पात्र होंगे।

आवेदक के लिए बीते 10 वर्षों में कम से कम 5 वर्ष तक सड़क निर्माण, रखरखाव या परामर्श कार्य का अनुभव अनिवार्य होगा। पुल निर्माण में कम से कम 8 वर्षों का पुल परियोजनाओं में कार्यानुभव आवश्यक, जिसमें से अंतिम 4 वर्ष पुल निर्माण के निष्पादन में बिताए गए हों।

वर्तमान में नेशनल रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी के साथ नेशनल क्वालिटी मॉनिटर के रूप में सूचीबद्ध, अन्य राज्यों के स्टेट क्वालिटी मॉनिटर 31 जुलाई 2025 तक 65 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अधिकारी, पूर्व में सूचीबद्ध स्टेट क्वालिटी मॉनिटर जिनका नाम हटाया जा चुका है उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार www-pmgsy-nic-in वेबसाइट पर उपलब्ध ÞPMGYSY के अंतर्गत राज्य गुणवत्ता निरीक्षकों के पैनलीकरण एवं कार्य-निष्पादन मूल्यांकन हेतु व्यापक दिशानिर्देश” शीर्षक से आवेदन प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन गुणवत्ता अनुभाग (RC&6), छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी, विकास भवन, सिविल लाइंस, रायपुर (छ.ग.) 492001 के पते पर प्रेषित किए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    तीजा हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का पावन पर्व, इसमें मातृशक्ति के प्रेम, आस्था और परिवार की खुशहाली की कामना समाहित : मुख्यमंत्री श्री साय*   *प्रदेश की बहनें आत्मनिर्भरता की नई…

    Read more

    ‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम

    राज्य के 1428 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों को पीपीई किट वितरित, 1374 के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, 139 कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण*   *स्वच्छता कर्मियों हेतु आपातकालीन…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?