Ro no D15139/23

पवित्र कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस प्रशासन सतर्क

श्रावण मास के पावन अवसर पर आगामी 14 जुलाई से प्रारंभ होने वाली भोरमदेव पदयात्रा एवं अमरकंटक से डोंगरिया, भोरमदेव और बुढामहादेव तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु कबीरधाम पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने आज नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं बोल बम समिति तथा विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ यात्रा संबंधी आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, ठहराव, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। संगठनों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया एवं शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण यात्रा संचालन का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि यात्रा मार्गों पर यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक कंट्रोल प्वाइंट्स बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यात्रा मार्ग में अतिरिक्त पुलिस बल, होमगार्ड्स एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है। प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, मार्किंग के माध्यम से मार्गदर्शन और सावधानी संबंधी सूचनाएं दी जाएंगी, तथा चार बाइक पेट्रोलिंग टीमों को भी लगातार गश्त पर रखा जाएगा जिससे मार्ग में कहीं भी सहायता तुरंत पहुंच सके।

श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भोरमदेव थाना और कुकदूर थाना परिसर के सामने पुलिस विभाग द्वारा कांवड़ यात्रियों और पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क स्वल्पाहार (नाश्ता एवं जलपान) की व्यवस्था की जाएगी। यह पहल श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा भावना को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जानकारी दी कि नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर शिविर लगाकर कांवड़ियों के लिए ठहराव, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था और शौचालय की व्यवस्था की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि अमरकंटक से भोरमदेव और बुढामहादेव तक के सम्पूर्ण मार्ग पर पुलिस द्वारा नियमित गश्त की जाएगी और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग व्यवस्थाओं को लेकर निम्नानुसार विशेष दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे:

1. श्रावण मास के प्रत्येक रविवार और सोमवार को भोरमदेव रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल कांवड़ यात्रियों को पैदल मार्ग की अनुमति होगा इस दौरान भोरमदेव मंदिर से बोडला की ओर जाने वाले वाहनों को शनि मंदिर चौक से चौरा दियाबार होते हुए बोड़ला जायेंगे भोरमदेव से कवर्धा आने वाहन सरोधा होते हुए लालपुर मार्ग से कवर्धा आयेंगे।

2. समस्त कांवड़ यात्रियों को सड़क के दाहिने ओर पैदल चलना अनिवार्य किया गया है, ताकि सामने से आ रहे वाहनों को देखा जा सके और दुर्घटना की संभावना कम हो। इसके लिए सड़क पर स्पष्ट चिन्हांकन किया गया है।

3. प्रमुख मोड़ों, चढ़ाई वाले स्थानों एवं अंधे मोड़ों पर विशेष ट्रैफिक पिकेट लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

4. भारी वाहनों के आवागमन पर समयानुसार अस्थायी प्रतिबंध लागू रहेगा, ताकि यात्रा बाधित न हो।

5. चार मोटरसाइकिल सवार पुलिस पेट्रोलिंग टीमों की विशेष तैनाती रहेगी, जो यात्रा मार्ग पर लगातार गश्त करते रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे पुलिस को सहयोग दें, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा सूचना के लिए तत्काल डायल-112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। सभी श्रद्धालुओं से अपेक्षा है कि वे नियमों का पालन करते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भक्तिभाव से संपन्न करें।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?