Ro no D15139/23

सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति से संबंधित प्रकरण पर सीजीएमएससी का खंडन

रायपुर 11 जुलाई 2025/

यह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थानों में यह दर्शाया गया है कि महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल को भेजे गए सर्जिकल ब्लेड (Blade No. 22) में से कुछ पर जंग लगी हुई थी और इन्हें ऑपरेशन थियेटर तक भेजा गया। इस संबंध में CGMSCL द्वारा अपना स्पष्ट किया गया है कि उक्त बैच (Batch No. G-409) की आपूर्ति मार्च 2024 में Goldwin Medicare Pvt. Ltd., Mumbai द्वारा की गई थी, जिसकी शेल्फ लाइफ मई 2029 तक है। यह उत्पाद प्राप्ति के समय सभी मानकों पर खरा उतरा था और भंडारण से पूर्व गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया के अंतर्गत अनुमोदित किया गया था।

जैसे ही महासमुंद मेडिकल कॉलेज द्वारा 50 ब्लेड में जंग लगे होने की सूचना प्राप्त हुई, CGMSCL ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राज्य के सभी संबंधित संस्थानों को उक्त बैच का उपयोग रोकने हेतु निर्देश जारी किए। साथ ही संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं (DHS) एवं संचालनालय चिकित्सा शिक्षा (DME) को पत्र लिखकर सभी उपलब्ध बैचों की जांच हेतु विषय विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम गठित करने का अनुरोध किया गया है। जांच के आधार पर निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर उसकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि संबंधित उत्पाद की पैकिंग और स्थिति वितरण के समय संतोषजनक थी। CGMSCL के वेयरहाउस में उपलब्ध इसी बैच (G-409) के सर्जिकल ब्लेड की सघन जांच की गई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि सभी नमूने जंग रहित (Rust-Free) पाए गए और ब्लेड की पैकिंग उपयुक्त पाई गई। संचयन (storage) एवं हैंडलिंग में संभावित त्रुटि की संभावना को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

महासमुंद ड्रग वेयरहाउस के सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) द्वारा इसी बैच के सर्जिकल ब्लेड प्राप्त करने वाले अन्य तीन संस्थानों—CHC छूरा, CHC बागबहरा, एवं CHC बसना—से संपर्क कर स्थिति की पुष्टि प्राप्त की गई है। तीनों संस्थानों ने सूचित किया है कि उन्हें प्राप्त ब्लेड सही स्थिति में हैं, कहीं भी जंग नहीं पाई गई, और ब्लेड प्रयोग योग्य हैं तथा किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी कोई समस्या नहीं है।

बैच G-409 के सर्जिकल ब्लेड राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वितरित किए गए हैं। परंतु अब तक राज्य के किसी अन्य संस्थान से इसको लेकर कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

प्रदेश स्तर की आपूर्ति श्रृंखला में किसी एक संस्थान में उत्पन्न हुई शिकायत को पूरे सिस्टम की विफलता के रूप में प्रस्तुत करना अनुचित है। CGMSCL राज्यभर में लाखों चिकित्सीय सामग्री की सतत आपूर्ति करता है और गुणवत्ता नियंत्रण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

CGMSCL यह स्पष्ट करता है कि प्राप्त शिकायत को पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता से लिया गया है। संबंधित बैच के उपयोग पर प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रोक लगाई गई है और सर्जिकल ब्लेड के उपलब्ध सभी बैचों की पुनः जांच की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यदि जांच में निर्माता दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आमजन को यह आश्वस्त किया जाता है कि CGMSCL राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है तथा ऐसे मामलों में “Zero Tolerance” की नीति का पालन करता है।

  • Related Posts

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी…

    Read more

    मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने निर्माणाधीन डबरियों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति एवं मानव दिवस के संधारण की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश   धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?