Ro no D15139/23

निरंतर भौतिक चिकित्सा से शारीरिक रूप से सक्षम नोवास मिंज

सीएचसी दुलदुला के स्वास्थ्य टीम ने मरीज के शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने में रहे सफल

जशपुरनगर 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षेत्र में सार्थक पहल हो रहा है।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजली निराला के सतत प्रयास से दुलदुला विकासखंड के जतराटोली निवासी 59 वर्षीय श्री नोवास मिंज निरंतर भौतिक चिकित्सा से आज पूर्णतः शारीरिक रूप से सक्षम है।
सहायक उप निरीक्षक के पद पर जिला बीजापुर में कार्यरत दुलदुला विकासखण्ड के जतराटोली निवासी 59 वर्षीय श्री नोवास मिंज फरवरी 2023 में शरीर के बायें भाग मे कमजोरी व आंशिक निष्क्रियता के कारण गिरने के चोट आयी जिसका उपचार जिला चिकित्सालय बीजापुर में किया गया। उपचार उपरांत मरीज अपने गृह ग्राम जतराटोली, दुलदुला आ गये। समय के साथ उनके के शरीर का बायां भाग (बायें हाथ से बायें पैर तक) निष्क्रिय व शिथिल होने लगा। जिस कारणवश उपचार हेतु उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला में भेजा गया। जहाँ गैर संचारी रोग के विकासखंड नोडल अधिकारी सह चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश्वर मानिक के द्वारा श्री नोवास मिंज के जांच मे पाया गया कि उन्हें उच्च रक्तचाप एवं पक्षाघात (लकवा) रोग से ग्रसित पाया गया।
मरीज को गैर संचारी रोग पोर्टल में पंजीकृत कर मार्च-2023 से उपचार आरंभ करते हुये उच्च रक्तचाप व लकवा के उपचार हेतु आवश्यक औषधियां निशुल्क प्रदान की गयी। उपचार के क्रम में मरीज श्री नोवास मिंज के शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में संचालित भौतिक चिकित्सा केंद्र (फिजियोथेरेपी युनिट) की प्रभारी डॉ देवकी सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट) को मरीज को आवश्यक भौतिक चिकित्सा हेतु निर्देशित किया गया। डॉ देवकी सिंह ने निरंतर भौतिक चिकित्सा से मरीज श्री नोवास मिंज आज पूर्ण रूप से शारीरिक रूप से सक्षम है। जिसके लिये उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुखिया सहित उपचार करने वाले चिकित्सकों को धन्यवाद व सादर आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    विधिक संरक्षक‘‘ नियुक्त कराने समाज कल्याण विभाग में कर सकते हैं आवेदन

    जशपुरनगर 09 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय स्वपरायणता, प्रमस्तिष्क घात, मानसिक मंदता और बहु दिव्यांगता जैसी गंभीर दिव्यांगता से ग्रस्त दिव्यांग व्यक्ति के माता-पिता या नजदीकी रिश्तेदार अथवा दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में…

    Read more

    कलेक्टर ने लाइवलीहुड कालेज का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की ली जानकारी लाइवलीहुड कालेज में प्रथम वर्ष नर्सिंग कॉलेज किया जाएगा शुरू भवन में सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

     भोजन की गुणवत्ता को ठीक करके छात्राओं को पौष्टिक आहार देने के निर्देश  जशपुरनगर 09 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने बुधवार को लाइवलीहुड कालेज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री कौशल विकास…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता