Ro no D15139/23

अटल विहार कॉलोनी सरगवां में हुआ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

एक पेड़ माँ के नाम 2.0′ अभियान अंतर्गत कॉलोनीवासियों की सहभागिता से हुआ पौधरोपण
अम्बिकापुर । राज्य शासन की पर्यावरणीय पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को अटल विहार कॉलोनी सरगवां (अम्बिकापुर) में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासी, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया,श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री अखिलेश सोनी, श्री शिवमंगल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त श्री पूनम चंद्र अग्रवाल एवं कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. मिंज के मार्गदर्शन में कॉलोनी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री अनुराग सिंह देव ने कॉलोनीवासियों के लिए ओपन जिम एवं बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड की स्थापना के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कार्यक्रम में मातृशक्ति को सम्मान देते हुए कॉलोनी की महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। अतिथियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

      मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर,…

    Read more

    पूर्व में नक्सल प्रभावित गांव से आत्मनिर्भरता की उड़ान- सीमेंट ईंट व्यवसाय से बदली सोयम समसाद की जिंदगी

      बिहान योजना से मिली नई पहचान, मेहनत के दम पर बनीं ‘7,553 महिलाएं लखपति दीदी’ रायपुर, 10 अगस्त 2026/ सीमेंट से बनने वाली ईंटों की डिमांड सरकारी से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात