Ro no D15139/23

“भोरमदेव पदयात्रा को लेकर कवर्धा तैयार

*“श्रद्धा, सेवा और संस्कृति की झलक दिखाएगी भोरमदेव पदयात्रा”*

*जनभागीदारी, सेवा और श्रद्धा का संगम बनेगा भोरमदेव पदयात्रा*

*भोरमदेव पदयात्रा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने की विशेष बैठक*

*भोरमदेव पदयात्रा में अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगर पालिका सभाकक्ष में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिक, जिम संचालक, फिटनेस ट्रेनर, तथा खेल जगत से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि भोरमदेव पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक नागरिकों को इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, स्वास्थ्य प्रेमियों और खिलाड़ियों से अनुरोध किया कि वे इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि पदयात्रा न केवल आध्यात्मिक, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश भी समाज में फैला सके।

*स्कूली बच्चों द्वारा झांकी भी रहेगी आकर्षण का केंद्र*
इस वर्ष की भोरमदेव पदयात्रा को और भी भव्य व आकर्षक बनाया जाएगा। विशेष रूप से स्कूली बच्चों द्वारा भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जो पदयात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगी। यह झांकी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को भी उजागर करेगी।

*कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था, तीन स्थानों पर कावड़िया सेवा कक्ष तैयार*
नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया की छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र संतोष पांडेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रावण मास में कवर्धा नगर पहुचने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ‘कांवड़िया सेवा कक्ष’ की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे निरंतर संचालित रहेगा। इस सेवा कक्ष में ठहरने की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कांवरिया सेवा कक्ष के रूप में यूथ क्लब भवन, वीर सावरकर भवन तथा डॉ अंबेडकर भवन को तैयार किया गया है।

*इनकी रहेगी विशेष उपस्थिति*
भोरमदेव पदयात्रा को भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है मार्ग में आवश्यक साफ़ सफ़ाई, यातायात को सुगम बनाया जा रहा है कवर्धा शहर के लोग यात्रा को लेकर उत्साहित है यात्रा में शामिल होने एक दूसरे को प्रेरित किया जा रहा है यात्रा में प्रमुख रूप से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित अन्य जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

*बैठक में मिले सुझाव*
बैठक में कई सुझाव भी सामने आए, जिनमें पदयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को लेकर योजनाएं बनाई गईं। नगर पालिका ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

  • Related Posts

    कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार* विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*   कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर…

    Read more

    कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा धर्म, संस्कृति और उत्सव का संगम, विधायक भावना बोहरा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंडरिया विधानसभा द्वारा विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में 3 सितम्बर को बस स्टैंड, कुंडा के पास श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे