Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ की पहली जनमन आवास कॉलोनी का मंत्री राम विचार नेताम ने किया निरीक्षण

कमार समुदायिक भवन, देवगुड़ी निर्माण, तथा मसानडबरा में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की, घोषणा

धमतरी, 12 जुलाई 2025।
प्रदेश के कृषि एवं आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत सांकरा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मसानडबरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए बनाई जा रही छत्तीसगढ़ की पहली जनमन आवास कॉलोनी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री नेताम ने ग्रामीणों के बीच बैठकर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभान्वितों की संतृप्ति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कमार जनजाति के लोगों को आजीविका उन्नयन गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिससे वे मुख्यधारा में आकर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। उन्होंने कमारो के आजीविका के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियो कों दिए.

इस अवसर पर श्री नेताम ने कमार समुदायिक भवन, देवगुड़ी निर्माण, तथा मसानडबरा में कमार जनजाति हेतु प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश की विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई जनमन आवास योजना एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    धमतरी में नीलगाय का अवैध शिकार, डॉग स्कॉड की मदद से आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च…

    Read more

    स्वरोजगार प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, उद्योग विकास पर कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा बैठक

    धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न बैंकों के रीजनल मैनेजर एवं उद्योगपतियों की अलग अलग बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?