Ro no D15139/23

राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

कोरबा 12 जुलाई 2025/
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में आंवला के पौधे रोपे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की, ताकि धरती को हरा-भरा और जीवनदायिनी बनाया जा सके।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने परिसर में संचालित एकलव्य विद्यालय और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से परिचय लेते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में सफलता पाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का संदेश दिया।
राज्यपाल श्री डेका ने एकलव्य  विद्यालय के प्राचार्य से संस्था में छात्रों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।
साथ ही आईटीआई में  संचालित ट्रेड्स की जानकारी प्राप्त कर उनके स्वरोजगार व रोजगार संभावनाओं पर भी चर्चा की।
इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक

      कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी…

    Read more

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

      कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि कोरबा, 01 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार