Ro no D15139/23

भोरमदेव पदयात्रा में दिखे मनमोहक दृश्य, बाल शिव बने आकर्षण का केंद्र

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और सांसद श्री पांडेय ने झुकर किया बाल शिव को प्रणाम

कवर्धा, 14 जुलाई 2025। सावन के प्रथम सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का महापर्व भोरमदेव पदयात्रा अपने चरम पर रहा। पदयात्रा में जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वहीं बाल शिव के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया और आयोजन का आकर्षण का केंद्र बन गए।
बालरूप में शिव का वेश धारण किए इन बच्चों ने भक्ति, भोलापन और सांस्कृतिक पहचान का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। उनके चेहरे पर दिव्यता और अभिनय में संपूर्ण समर्पण देख उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो गया। बूढ़ा महादेव मंदिर से लेकर भोरमदेव मंदिर परिसर तक इन बाल शिवों की झांकी ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।
इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा , सांसद श्री संतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों ने बाल शिव के समक्ष झुककर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने बच्चों के अभिनय और भाव-भंगिमा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर संस्कृति की यह जड़ें और शिवभक्ति का यह समर्पण आने वाले भविष्य की आध्यात्मिक समृद्धि का संकेत है।
पदयात्रा में पूरा वातावरण “हर हर महादेव” और “बम-बम भोले” के नारों से गूंजता रहा।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

  • Related Posts

    भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: दुर्लभ वैदिक एवं शैव आगम अनुष्ठानों से जागृत हुई आध्यात्मिक ऊर्जा

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में श्री महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कबीरधाम के संयुक्त…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends