Ro no D15139/23

बिहान योजना से महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सशक्त

*लखपति दीदी श्रीमती कुसुम साहू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल*

रायपुर 14 जुलाई 2025/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। यह योजना न केवल उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दे रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तिलई की लखपति दीदी श्रीमती कुसुम साहू का नाम उल्लेखनीय है, जिन्होंने बिहान से जुड़कर न केवल स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त किया, बल्कि अपने परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार लाया है।

श्रीमती कुसुम साहू ने बताया कि पूर्व में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पति वाहन चलाने का कार्य करते थे और यही आय का एकमात्र स्रोत था। परिस्थितियों को बदलने के उद्देश्य से उन्होंने माँ भवानी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यता ली तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 2 लाख रूपए का ऋण प्राप्त कर अगरबत्ती निर्माण एवं पैकेजिंग का लघु उद्योग प्रारंभ किया। इस उद्यम से उन्हें प्रतिमाह लगभग 3 हजार रूपए की शुद्ध आय होने लगी।

उत्साहवर्धन के साथ उन्होंने सीएलएफ से पुनः 2.50 लाख रूपए का ऋण प्राप्त कर ‘श्री साहू साड़ी रेडिमेड वस्त्रालय’ की स्थापना की, जिससे उन्हें प्रतिमाह 10 से 15 हजार रूपए तक की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। वर्तमान में उनकी वार्षिक आय लगभग 2.50 लाख रूपए हो गई है और वे अपने व्यवसाय का विस्तार करने की दिशा में अग्रसर हैं।

श्रीमती साहू ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अब वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर पा रही हैं। उनका पुत्र जेईई की तैयारी कर रहा है तथा पुत्री नर्सिंग की शिक्षा ले रही है। उन्होंने अपना पक्का मकान भी बना लिया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित ‘लखपति दीदी योजना’ के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित कर रही है।बिहान योजना के माध्यम से आज गांव की महिलाएं भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सशक्त भागीदारी निभा रही हैं।

  • Related Posts

    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम : मुख्यमंत्री *हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा के नवीन…

    Read more

    नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा

      उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा* *उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री ने फूंका विकास का बिगुल,…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम