Ro no D15139/23

राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक की तैयारी हेतु नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/  शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (UCHC) नवापारा में राष्ट्रीय गुणवत्ता  मानक प्रमाण पत्र(NQAS)  2025 की तैयारी के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण सत्र में जिला क्वालिटी नोडल एवं आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ. रोजलिन रश्मि एक्का, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सीमा तिग्गा सहित नवापारा, भगवानपुर, नवागढ़ एवं अन्य शहरी आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, ए.एन.एम., सुपरवाइजर व समस्त स्टाफ की उपस्थिति थे।
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता सुधार के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई डॉ. मनीष तिवारी ने जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन (BMW) पर जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निष्पादन जरूरी है, और इसके लिए कलर कोडेड डस्टबिन का उपयोग अनिवार्य है।
डॉ. नीलांजना टोप्पो ने ब्लड प्रेशर मापन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और उसमें ध्यान रखने योग्य बातों पर जोर दिया।
डॉ. उत्कर्ष सोनी ने इंजेक्शन प्रक्रिया और उसमें बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला।
जिला क्वालिटी नोडल एवं आरसीएच नोडल डॉ. रोजलिन रश्मि एक्का ने हाथ धोने के 6 चरणों की जानकारी देते हुए बताया कि यह संक्रमण नियंत्रण की मूलभूत प्रक्रिया है और इसे नियमित रूप से करना चाहिए।
डॉ. आकांक्षा मिंज ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन  (CPR)  की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यह एक आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीक है जो सांस या हृदय की धड़कन रुकने की स्थिति में की जाती है, जिससे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बनाए रखा जा सके।
बैठक के अंत में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक प्रमाण पत्र के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों का दायित्व सौंपे हुए नियमित मूल्यांकन और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षः अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

     पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, नागरिकों से संवाद कर योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान विधायक  प्रबोध मिंज सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेजः अंबिकापुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर पी.जी. कॉलेज परिसर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

     योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा अम्बिकापुर 20 जून 2026/   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा