Ro no D15139/23

“विकास को बढ़ावा देना: आयुष उद्योग के लिए एसएमई योजनाएं और अवसर” शीर्षक से आज एक औद्योगिक संवादपरक सत्र का आयोजन

कार्यक्रम ने आयुष क्षेत्र में सतत विकास और नवाचार के लिए एमएसएमई अवसरों का लाभ उठाने के लिए सामूहिक दृष्टि की पुष्टि की
नई दिल्ली । आयुष निर्यात संवर्धन परिषद (आयुष ईएक्ससीआईएल) द्वारा आज राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ और आयुष मंत्रालय के सहयोग से “विकास को बढ़ावा देना: आयुष उद्योग के लिए एसएमई योजनाएं और अवसर” शीर्षक से एक ज्ञानवर्धक औद्योगिक संवाद सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में कई विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी, जिनमें भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा; भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव श्री एस.सी.एल. दास; और सलाहकार, आयुष मंत्रालय, डॉ. कौस्तुभा उपाध्याय शामिल थे।
आयुष मंत्रालय की सलाहकार डॉ. कौस्तुभा उपाध्याय ने आयुष क्षेत्र में एमएसएमई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सत्र की शुरुआत की। इसके बाद संयुक्त सचिव, एमएसएमई मंत्रालय, सुश्री अनुजा बापट ने एक जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसमें आयुष-केंद्रित उद्यमों का समर्थन करने के लिए तैयार की गई विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) के सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) महेश कुमार दाधीच ने आयुष क्षेत्र में सी बकथॉर्न की क्षमता और संभावनाओं पर एक प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ की निवेश आयुक्त सुश्री रितु सैन ने आयुष उद्योग से संबंधित राज्य-स्तरीय निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया।
सचिव, आयुष मंत्रालय, वैद्य राजेश कोटेचा और सचिव, एमएसएमई मंत्रालय श्री एस.सी.एल. दास दोनों ने आयुष क्षेत्र के भीतर गुणवत्ता मानकों और स्केलेबिलिटी को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। इस कार्यक्रम ने आयुष क्षेत्र में सतत विकास और नवाचार के लिए एमएसएमई के अवसरों का लाभ उठाने की सामूहिक दृष्टि की पुष्टि की।

  • Related Posts

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Sikkim Landslide Video: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो सामने आया है. भारी बारिश के बीच पहाड़ों की ऊपरी ढलानों से मिट्टी, चट्टानों और…

    Read more

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी