Ro no D15139/23

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने जल संबंधी मुद्दों पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की

नई दिल्ली । केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल के साथ आज जल शक्ति मंत्रालय में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए रेवंत रेड्डी की बैठक हुई, जिसमें दोनों राज्यों के बीच चल रहे जल संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दोनों राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में, जल प्रबंधन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों राज्यों ने कृष्णा बेसिन में जल प्रवाह की वास्तविक समय निगरानी के लिए टेलीमेट्री उपकरण लगाने पर सहमति व्यक्त की। श्रीशैलम बांध की सुरक्षा के लिए रखरखाव संबंधी मुद्दों के समाधान हेतु तत्काल उपाय करने पर भी सहमति हुई। दोनों राज्य कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (केआरएमबी) का कार्यालय विजयवाड़ा/अमरावती में स्थानांतरित करने पर भी राज़ी हो गये।
शेष मुद्दों को व्यापक और तकनीकी रूप से हल करने के लिए, राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। यह समिति मामलों का अध्ययन कर व्यावहारिक समाधान सुझाने के लिए मिलकर काम करेगी ताकि समान एवं प्रभावी जल बंटवारा सुनिश्चित हो।
जल शक्ति मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों राज्यों के लोगों के लाभ के लिए स्थायी जल प्रबंधन सुविधाजनक बनाने में अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

  • Related Posts

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    Vande Bharat Express: इससे जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े शहर और रेलवे हब के बीच सीधा कनेक्शन हो जाएगा. उद्घाटन के बाद रेल मंत्री उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर बने दुनिया…

    Read more

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे अमीर लोग आखिर कौन-सा स्मार्टफोन यूज करते हैं? कुछ अरबपति भले ही सोने-चांदी से जड़े कस्टम फोन रखना पसंद करें, लेकिन…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की