
दिनांक 16/07/2025 को कर्मचारियो अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी 11सुत्रीय मांगो को लेकर माननीय कलेक्टर महोदयको ज्ञापन सौंपा गया है जिसमे मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की बाते कही गई है । प्रमुख मांगे हैं:— मॅहगाई भत्ते की किश्त, चतुर्थ स्तरीय वेतनमान लागू करना, 2019 से लम्बित एरियर्श राशि का समायोजन कर जीपीएफ खाते में जमा किया जाए , पिन्गुआ कमेटी की रिपोर्ट जारी किया जाय, चार स्तरीय वेतनमान क्रमश:8, 16, 24, 30 वर्ष की सेवा के पाश्चात लागू किया जाए, सहायक शिक्षक एवं सहायक पशु चिकित्सक अधिकारी को तृतीय समय वेतनमान लागू किया जाए , केशलेश चिकित्सा व्यवस्था लागू किया जाए, अनुकम्पा नियुक्ति नि:शर्त लागू की जाये, अर्जित अवकाश 300दिनो की किया जाये, सेवानिवृति आयु 65 वर्ष की जाये, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो का नियमितिकरण किया जाये, सभी 11सुत्रीय मांगो को अविलंब पूरा किया जाये ,
माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम उपरोक्त मांगों को रखने के लिए अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने एक साथ उपस्थित होकर जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर गोपाल वर्मा जी को ज्ञापन सौंपा। प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के श्री प्रमोद शुक्ला, नंद शर्मा, राजस्व पटवारी संघ के श्री निर्मल साहू, गेंदू सिंह ध्रुव, सतीश चंद्राकर, कर्मचारी संघ रविकांत आमदे, स्थल सहायक संघ के संतोष सोनी, छत्तीसगढ़ लिपिक संघ के भवेन्द्र शर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी संघ के अविनाश कौशिक छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के दीपक ठाकुर, लघु वेतन कर्मचारी संघ के कोमल सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे । आज का यह ज्ञापन जिला संयोजक श्री प्रताप चंद्रवंशी, श्री प्रमोद शुक्ला, सचिव श्री निर्मल साहू और प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी श्री नंदकुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
उक्त ज्ञापन सौंपने वाले कर्मचारियों से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जी ने कुछ स्थानीय समस्याओं को पूछा जिसमें श्री प्रमोद शुक्ला ने उनसे अनुरोध किया कि कर्मचारी भवन की रिपेयरिंग व विभागीय परामर्शदात्री समिति के विभाग वार तथा कलेक्टर द्वारा बैठकों को नियमित करने की बात किए जिसको कलेक्टर साहब सहर्ष स्वीकार करते हुए रिपेयरिंग में यथासंभव सहयोग तथा परामर्श दात्री समिति की बैठकें यथाशीघ्र कराने का आश्वासन दिए। कुछ कर्मचारियों के वर्तमान विभागीय समस्याओं को स्वयं पूछकर वे कर्मचारी समस्या की वर्तमान हालात को जाने। जिन समस्याओं का निबटारा विगत कुछ दिनों में ही उनके संज्ञान में आते ही करवा दिए थे उसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया। वहीं कलेक्टर साहब ने बचे हुए समस्याओं का शीघ्र निराकरण के लिए आश्वस्त करते हुए सभी संगठनों से कहा कि जरूरत मंद व्यक्ति जब जिले में नहीं भटकेंगे तब हम कहेंगे कि हम कुछ कर रहे हैं। यह बात सभी लोग समझें और सेवा के भाव से अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करें।









