Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु 19 जुलाई को होगा एक दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन

जगदलपुर, 17 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए 19 जुलाई शनिवार को सभी ब्लॉकों में विशेष अभियान का आयोजन किया गया है। जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों का शत-प्रतिशत आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ज्ञात हो कि जिले में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन अब तक मात्र 34.7 प्रतिशत हुआ है। शासन के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जाना है। अतएव समस्त छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु अंतर्विभागीय समन्वय से समस्त विकासखण्डों में 19 जुलाई 2025 को एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु छूटे हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन किया जाना है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने उक्त अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु सभी सीईओ जनपद पंचायत तथा बीएमओ को निर्देशित किया है कि अभियान में कार्ड पंजीयन का कार्य स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ एवं सीएचओ के द्वारा किया जाएगा तथा हितग्राहियों को मोबिलाइजेशन का कार्य पंचायत सचिवों, रोजगार सहायक, मितानिनों आदि के माध्यम से किया जाएगा। लक्षित आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बुजुर्गों के पंजीयन उपलब्धि हेतु ग्राम के मोहल्ला, पारे-टोले आदि स्थानों को ध्यान रखकर उपयुक्त स्थल चयनित कर शिविर का आयोजन सुनिश्चित करवाएं। इस एक दिवसीय विशेष अभियान हेतु विकासखण्ड स्तर पर कारगर कार्ययोजना तैयार करें तथा अभियान के सफल आयोजन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में मुनादी के जरिए आम जनता को अवगत कराया जाए। साथ ही हाट-बाजारों में भी प्रचार-प्रसार करवाया जाए।

  • Related Posts

    सखी निवास एवं शक्ति सदन में संविदा भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी 29 अप्रैल 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

    जगदलपुर, 17 अप्रैल 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास एवं शक्ति सदन में रिक्त संविदा भर्ती हेतु पदों पर जिले की वेबसाइट में गूगल शीट…

    Read more

    अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह बच्चों की कला और कलम ने दिया सुरक्षा का संदेश

    जगदलपुर, 17 अप्रैल 2026/अग्नि सुरक्षा के प्रति समाज को सजग बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दौरान उत्साह और रचनात्मकता का अनूठा संगम…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति