Ro no D15139/23

जिला सरगुजा में करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं को मार्गदर्शन
अम्बिकापुर । महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार की कार्य योजना के अंतर्गत जिला सरगुजा में 18 जुलाई को जन शिक्षण संस्थान सरगुजा में एक दिवसीय करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।
कार्यशाला का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जगदेव राम प्रधान व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला में जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों एवं परामर्श दाताओं ने स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों एवं क्षेत्रों से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उनके स्तर, तथा उपलब्ध प्रशिक्षण संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी।
काउंसलिंग में छात्रों को बताया गया कि विभिन्न विषयों में अध्ययन कर वे किस क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं, जैसे प्रशासनिक सेवाएं, बैंकिंग, तकनीकी क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे
श्री गिरीश गुप्ता (प्रोजेक्ट अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन एवं प्राचार्य, लाइवलीहुड कॉलेज, सरगुजा, डॉ. मोहन साहू साक्षरता परियोजना अधिकारी, सूरजपुर
एम. सिद्दीकी,निदेशक, जन शिक्षण संस्थान अंबिकापुर
नूतन सिन्हा,जिला मिशन समन्वयक, महिला सशक्तिकरण केंद्र- हब, नीलमणि एक्का जेंडर विशेषज्ञ
नेहा सिंह राजपूत, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ
कार्यक्रम ने न केवल बालिकाओं व महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया बल्कि उन्हें सक्षम, सजग और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा भी दी।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार