Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत लगभग 30 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

चार करोड़ 60 लाख राशि के 19 विभिन्न विकास कार्यों लोकार्पण एवं 24 करोड़ 76 लाख़ राशि के 74 कार्यों का किया भूमिपूजन
कोरबा 20 जुलाई 2025 /उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान कोरबा नगर वासियों को लगभग 30 करोड़ लागत की 93 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। श्री साव ने नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत किए जा रहे 93 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में चार करोड़ 60 लाख 61 हजार राशि के 19 कार्यों का लोकार्पण एवं 24 करोड़ 76 लाख एक हजार राशि की 76 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव द्वारा किए जाने वाली 19 लोकार्पण कार्यों में एक करोड़ 16 लाख की लागत से निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डों में प्रकाश व्यवस्था कार्य, 74 लाख 43 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत राताखार चौक से प्रगतिनगर होते हुए दर्री बांध तक प्रकाश व्यवस्था कार्य, 41 लाख 16 हजार रूपये की लागत से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत अटल परिसर का निर्माण, 23 लाख 18 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत ढोढ़ीपारा में एसएलआरएम सेन्टर का निर्माण, 25 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 47 न्यू शांतिनगर बस्ती में सी0सी0 रोड व नाली निर्माण, 20 लाख 16 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 33 मानिकपुर में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भिलाईखुर्द क्रमांक 01 में नवीन शाला भवन, 22 लाख 50 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 18 में सामुदायिक भवन निर्माण, 19 लाख 70 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 18 भवानी मंदिर दर्री डेम के निकट सामुदायिक भवन निर्माण, 18 लाख 48 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 30 अन्तर्गत हाई स्कूल जे.पी. कालोनी में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण सहित 10 -10 लाख रूपये लागत की 9 अन्य कार्य शामिल हैं।
भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगर पालिका निगम कोरबा में डीएमएफ, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 24 करोड़ 76 लाख एक हजार लागत के 74 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया गया। इनमें एक करोड़ 99 लाख 58 हजार की लागत से बरबसपुर सीबीजी प्लांट हेतु नवीन प्रस्तावित स्थल पर प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल तथा ब्रिकवर्क बाउंड्रीवाल, एंट्रीगेट एवं मिट्टी फिलिंग का कार्य, 01 करोड़ 30 लाख की लागत से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत सर्वमंगला नगर जोन अंतर्गत 10 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य, एक करोड़ 56 लाख की लागत से परिवहन नगर जोन अंतर्गत 12 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य, एक करोड़ 82 लाख की लागत से दर्री जोन भाग एक अंतर्गत 14 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, एक करोड़ 82 लाख की लागत से दर्री जोन भाग दो अंतर्गत 14 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, एक करोड़ 04 लाख की लागत से  बालको जोन अंतर्गत 8 आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, एक करोड़ 69 लाख की लागत से कोसाबाड़ी जोन में 13 आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, एक करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से कोरबा जोन में 15 आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य सहित 66 अन्य कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर शहर विधायक एवं उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री  श्री लखनलाल देवांगन, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकूर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्दार्थ तिवारी सहित वार्ड पार्षद अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित

        कोरबा, 19 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में नवीन सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई थी। राज्य शासन ने घोषणा के…

    Read more

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य लोक निर्माण विभाग ने चार उपसंभागों के लिए 280.05 लाख रुपये किए स्वीकृत; दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

     कोरबा 19 अक्टूबर 2026/तेज बारिश से जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और यात्रा सुरक्षित बने, इसके लिए लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?