Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अंकिरा प्राथमिक स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

ग्रामीणों की शिकायत पर अंकिरा के प्राचार्य सी एस पैकरा को हटाने के निर्देश
शिक्षक अनुपस्थित बच्चों के पालकों से घर जाकर संपर्क करें और बच्चों को स्कूल आने के लिए करें प्रोत्साहित
जिन बच्चों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश

जशपुरनगर 24 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकासखंड के अंकिरा प्राथमिक स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया बच्चों के शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और पुस्तक वितरण की भी जानकारी ली इस अवसर पर एसडीएम फरसाबहार श्री अमित श्रीवास्तव और शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए जो बच्चे स्कूल नहीं आते हैं उनके घर जाकर पालकों से सम्पर्क करके बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने अंकिरा प्राथमिक स्कूल का मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकिरा के प्रायोगिक लेब को साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। और बच्चों को कीट का उपयोग करके प्रयोग विधि से पढ़ाने के लिए कहा है।
निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने कलेक्टर से अंकिरा के प्राचार्य सी.एस.  पैंकरा की शिकायत की गई की प्राचार्य शराब सेवन करके आते हैं इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कलेक्टर ने लोगों की शिकायत को गंभीरता से लिया और प्राचार्य को स्कूल से हटाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूल की नियमित साफ सफाई जाले साफ करने के भी निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत