Ro no D15139/23

25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का हुआ भव्य समापन

सफलता के लिए सतत अभ्यास एवं निरन्तर प्रयास जरूरी-विधायक किरण देव

जगदलपुर, 25 जुलाई 2025/ विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत हरेक स्पर्धा में अवश्यंभावी है लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। विधायक श्री किरण देव शुक्रवार को स्थानीय पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा समापन कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे।
विधायक श्री किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन जरूरी है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता से वंचित खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर अब ज्यादा ध्यान अपनी दक्षता में सुधार करने की जरूरत है। जो कमियां रही है उसे दूर करने पर फोकस कर सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास करें तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विजेता टीमों को नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिक निगम के अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन ने विजयी टीमों को बधाई दी और स्पर्धा में सम्मिलित अन्य टीमों को अपनी खेल तकनीक में सुधार करने सहित भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने की समझाइश दी। इस राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में उम्दा प्रदर्शन कर जनरल चैंपियनशिप का खिताब बस्तर जोन ने हासिल किया। वहीं 15 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग में बस्तर जोन विजेता तथा सरगुजा उप विजेता सहित 17 वर्ष उम्र समूह बालक वर्ग में बस्तर जोन विजेता एवं रायपुर उप विजेता और 17 वर्ष आयु समूह बालिका वर्ग में बस्तर जोन विजेता एवं रायपुर उप विजेता रहे। इन सभी टीमों को पुरस्कृत करने सहित खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही सभी जोन के जनरल मैनेजर को स्मृति चिन्ह प्रदान करने सहित स्पर्धा के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कोच, रेफरी तथा खेल प्रशिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने बताया कि इस चार दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में प्रदेश के पांच जोन बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा के 240 खिलाड़ी एवं 50 खेल प्रशिक्षक शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में 15 एवं 17 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग के खिलाड़ी तथा 17 वर्ष उम्र समूह बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर अपना जौहर दिखाया है। इस स्पर्धा की विजयी टीमें नेशनल स्तर पर सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेंगी। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित स्कूल शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अखिलेश मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!