Ro no D15139/23

सांसद संतोष पांडे ने मिशन जल रक्षा के तहत जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 26 जुलाई 2025। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम फरहद में जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर में सुधार लाने के लिए किए जा रहे पर्कोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, हैंडपंप के साथ निर्मित रिचार्ज सॉफ्ट टैंक जैसी अन्य जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने भारी बारिश के बीच इन जल संरचनाओं की तकनीकी बिंदुओं, निर्माण की प्रक्रिया एवं स्थानीय उपयोगिता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों, तकनीकी कर्मियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और मिशन जल रक्षा के माध्यम से हम भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मजबूत नींव रख रहे हैं। यह प्रयास केवल संरचनात्मक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का भी एक माध्यम है, जिससे आने वाली पीढिय़ां लाभान्वित होंगी। उन्होंने पर्कोलेशन टैंक में बनाए गए इंजेक्शन वेल की सराहना की और कहा कि बारिश का जल सीधे भू-जल स्तर तक पहुंचेगा। साथ ही हैंडपंप आधारित रिचार्ज सॉफ्ट निर्माण जल पुनर्भरण की दिशा में एक नवाचारपूर्ण पहल है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि मिशन जल रक्षा के तहत जिले में अब तक 1693 पर्कोलेशन टैंक तथा बड़ी संख्या में रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है। इन संरचनाओं के माध्यम से फ्रैक्चर जोन की पहचान कर वर्षा जल को सीधे भू-जल स्तर में रिचार्ज करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा आने वाले भविष्य के जल संकट को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन के विषय पर इस अभियान को लगातार विस्तार दिया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी इसे और अधिक प्रभावशाली बना रही है। इस अवसर पर जनपद पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपने आईएएस बनने का लक्ष्य दीवारों पर लिखें, जो आपको संकल्प याद दिलाएं : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    विधानसभा अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल   *- युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं संभावनाओं को सही दिशा प्रदान करने…

    Read more

    जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दिग्विजय स्टेडियम में आयोजन

    – अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकार द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन का आयोजन*   *- जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील*  …

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा