Ro no D15139/23

शिक्षा के साथ कौशल और स्टार्टअप की राह दिखा रहे हैं कलेक्टर

छात्रों से संवाद में कलेक्टर ने साझा किए प्रेरणादायक अनुभव
धमतरी । शासन की नीतियों को जमीन तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा बीते शनिवार को धमतरी शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलौटी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से आत्मीय संवाद किया और न केवल उनके अध्ययन संबंधी विषयों पर चर्चा की, बल्कि भविष्य निर्माण में आवश्यक कौशल और प्रयासों पर भी प्रेरणादायी बातें साझा की।इस अवसर पर नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री पीयूष गोयल, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छात्र जीवन से जुड़े अनुभवों ने बढ़ाया आत्मविश्वास
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्कूल की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्थानीय बाजार से सस्ती दरों पर स्टेशनरी सामग्री जैसे स्टीकर खरीदते थे और उसमें छोटे-छोटे नवाचार कर अच्छे दामों में बेचते थे। उन्होंने यह उदाहरण देते हुए छात्रों को समझाया कि सीमित संसाधनों में भी रचनात्मकता और उद्यमिता के जरिए आत्मनिर्भर बना जा सकता है।
पढ़ाई के साथ कौशल का महत्व
कलेक्टर आबिनाश मिश्रा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी जोर देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता सिर्फ किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और रचनात्मक सोच से मिलती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे खाली समय का सदुपयोग करते हुए किसी न किसी हुनर को सीखें और छोटे-छोटे स्टार्टअप आइडिया पर काम करें, जो भविष्य में उनके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
निःशुल्क कोचिंग से मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘नत्थू जी जगताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी’ में निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं इन कक्षाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल और एसडीएम श्री पीयूष तिवारी ने भी विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग रहते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी मिल सकता है जब युवा अपने जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास को अपनाएं।
नवाचार से आत्मनिर्भरता की ओर
इस संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक सोच विकसित करने का संदेश मिला। कलेक्टर का यह प्रेरक उद्बोधन विद्यार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा।
सभी विद्यार्थियों ने कलेक्टर और अन्य अधिकारियों से मिली सीख को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह दौरा विद्यार्थियों के लिए निश्चित ही प्रेरणा का स्रोत बना, जो उन्हें आगे की पढ़ाई और करियर निर्माण में मार्गदर्शन देगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान