Ro no D15139/23

शिक्षा की राह अब होगी और आसान, ऐश्वर्या को मिला डिजिटल सहयोग

धमतरी । संकल्प, समर्पण और सहयोग जब एक साथ मिलते हैं, तो किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण आज धमतरी में देखने को मिला, जब एक ग़रीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या गंगबेर ( लोहरसी) निवासी को उसकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं स्थानीय ‘साथी समूह’ के सदस्यों के सहयोग से एक लैपटॉप प्रदान किया गया। छात्रा ऐश्वर्या ने कलेक्टर जनदर्शन में माह 26 मई 2025 को आवेदन देते हुए । कलेक्टर से लैपटॉप का अनुरोध किया था ।
प्रतिभा को मिली सही दिशा
धमतरी जिले (लोहरसी) निवासी ऐश्वर्या गंगबेर एक ग़रीब परिवार से हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना लक्ष्य बना रखा है। वर्तमान में वह रुद्री स्थित भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। ऐश्वर्या के पिता मेहनत-मजदूरी मूर्ति बनाने का काम करते है । किसी तरह अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। परंतु, तकनीकी शिक्षा के इस दौर में लैपटॉप जैसे आवश्यक संसाधन की कमी ऐश्वर्या की पढ़ाई में बाधा बन रही थी।
कलेक्टर की संवेदनशील पहल
जब यह बात कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के संज्ञान में आई, तो उन्होंने छात्रा की मदद के लिए तत्परता दिखाई। उन्होंने स्थानीय ‘साथी समूह’ के माध्यम से समाज के जागरूक नागरिकों से मदद की अपील की। उनकी इस अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए समाजसेवियों ने छात्रा की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
सामाजिक सहभागिता से हुआ संभव
आज सोमवार को कलेक्टर श्री मिश्रा की उपस्थिति में साथी समूह के सक्रिय सदस्य श्री आकाश कटारिया, श्री अंकित लाठ एवं श्री निश्चल बोहरा के सहयोग से ऐश्वर्या को एक नया लैपटॉप प्रदान किया गया। यह केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि ऐश्वर्या के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बन गया है।
शिक्षा की ओर एक और कदम
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति की भी है। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बस सही समय पर थोड़ा सहारा मिलने से बड़ी उड़ान भर सकती है।
सहयोग बना प्रेरणा
साथी समूह के सदस्यों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। ऐश्वर्या और उसके परिवार ने इस सहयोग के लिए कलेक्टर एवं सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह पहल केवल एक छात्रा की मदद भर नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सहयोग, मानवीय संवेदना और शिक्षा के प्रति हमारे दायित्व का जीता-जागता उदाहरण है। ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ यह भी सिद्ध करते हैं कि ‘‘अगर हम चाहें, तो हर प्रतिभा को उसका हक मिल सकता है।’

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान